Indian Meteorological Department Rain less August 2023: ग्लोबल वॉर्मिंग और अल नीनो के प्रभाव से भारत समेत पूरी दुनिया इस बार कुछ ज्यादा ही प्रभावित है। यही वजह रही कि इस बार अगस्त महीना सर्वाधिक सूखा रहा। इसका अंदाजा इस बाद से लगाया जा सकता है कि अगस्त महीने में गुजरात राज्य में सबसे कम यानी सामान्य से 90 प्रतिशत बारिश हुई है।
यही स्थिति केरल के अलावा राजस्थान, कर्नाटक और मध्य प्रदेश की भी है। मध्य प्रदेश को छोड़ दें तो इन सभी राज्यों में औसत 70 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कुल मिलाकर यह कृषि क्षेत्र और भारत की आर्थिक स्थिति के लिए भी सकारात्मक खबर नहीं है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सितंबर में कितनी ही अच्छी बारिश क्यों नहीं हो जाए, लेकिन इससे साल भर की भरपाई असंभव है। यह भारत सरकार के लिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि इससे कृषि उत्पादन पर प्रभाव पड़ना तय है।
122 साल में सबसे कम बारिश अगस्त में
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, 1901 में इस साल अगस्त का महीना सबसे सूखा रहा है। इस साल अगस्त महीने में बारिश 36 प्रतिशत कम है। 122 साल पहले 1901 में भी यही स्थिति बनी है।
क्या है अल-नीनो जो मानसून के लिए नहीं बना संकट, भारत में फेल हुआ इसका प्रभाव
आईएमडी के अनुसार, सितंबर महीने में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा, लेकिन बहुत अच्छी बारिश होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क हवा की गति और असमान बारिश के साथ अल नीनो का असर सितंबर महीने के लिए शुभ संकेत नहीं है। वैसे पूरे मानसून सीजन में बारिश की मात्रा सिर्फ 9 प्रतिशत ही कम है, लेकिन असमानता ने कई इलाकों में सूख की स्थिति पैदा कर दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में 90 प्रतिशत कम बारिश हुई है तो केरल में 89, राजस्थान में 79, कर्नाटक में 74 और मध्य प्रदेश में 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कृषि प्रधान राज्यों में शुमार उत्तर प्रदेश में 26 तो बिहार में 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जाहिर है कि इसका असर कृषि उत्पादन और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
संबंधित खबरें
'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
13 mins agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
37 mins agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
1 hr agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'पोस्टमॉर्टम', 27 को खुलेगा कच्चा-चिट्ठा
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
3 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
4 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
12 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines