जब कश्मीर में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे गिर जाता है और रास्ते बर्फ से ढक जाते हैं, तब आतंकी इसे छिपने का सबसे सुरक्षित समय मानते हैं. लेकिन इस बार उनकी ये गलतफहमी भारी पड़ने वाली है. सुरक्षा बलों ने ऐसी रणनीति तैयार की है कि किश्तवाड़ और डोडा जिले में 35 आतंकी चारों तरफ से घिर गए हैं. न उन्हें खाना मिल रहा है, न छिपने के लिए कोई जगह. एक तरफ हड्डियां गलाने वाली ठंड और बर्फ है तो दूसरी और भारतीय सेना की गोली.
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सेना ने ऊंचे और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अपनी ऑपरेशन बढ़ा दिए हैं. पाकिस्तानी आतंकी ऐसे मौसम का फायदा उठाकर छिप जाते हैं. सूत्रों की मानें तो कई खुफिया एजेंसियों से पता चला है कि करीब 30-35 आतंकी अभी जम्मू क्षेत्र में छिपे हैं. जब इन आतंकियों ने देखा कि ये लोग चारों तरफ से घिर गए हैं तो ये और ऊपर चले गए. वहां पर ये सर्दी का फायदा उठाकर खुद को छुपाए हुए हैं. माना जाता है कि ये आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ सीधे टकराव से बचने और पता लगाने से बचने के लिए अस्थायी ठिकानों की तलाश कर रहे हैं. ये आतंकी ऐसी पहाड़ियों पर चले गए हैं, जहां मानव बस्ती नहीं हैं.
सूत्रों के मुताबिक, सेना और सुरक्षा बलों ने बर्फ से ढके इलाकों के भीतर टेंपरेरी बेस और निगरानी चौकियां बना दी है. ताकि आतंकियों की गतिविधियों पर नजर बनी रही. इसकी वजह से आतंकी ज्यादा घिरे हुए महसूस कर रहे हैं.
इस बार आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में कई सुरक्षा बलों को शामिल किया गया है. इन ऑपरेशन को लीड भारतीय सेना कर रही है. इसके अलावा इसमें नागरिक प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एसओजी, वन रक्षक और विलेज डिफेंस गार्ड सहित कई सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियां शामिल किया गया है. सभी एजेंसियां मिलकर आतंक विरोधी ऑपरेशन का अंजाम देती हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले कई एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी का एनालिसिस किया जाता है. फिर आतंकवादी गतिविधियों और उनके छिपने के पैटर्न का सटिक पता लगाया जाता है. जैसे ही खुफिया जानकारी सही निकलती है, फिर ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू कर दिया जाता है.
भारतीय सेना ने कई प्रमुख इलाकों में विशेष रूप से प्रशिक्षित ‘विंटर वारफेयर’ सब-यूनिट्स को भी तैनात किया है. ये सैनिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने, बर्फ में नेविगेशन, हिमस्खलन और हिम युद्ध में कुशल होते हैं.
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
30 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
17 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines