Accident in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. सेना के जवानों से भरा वाहन खाई में गिर गया है. हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है और 7 गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा भभद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप इलाके में हुआ है, जिसके बारे में पता चलते ही लोगों, पुलिस और सेना ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया.
बुलेट प्रूफ वाहन हुआ हादसे का शिकार
बता दें कि घायल जवानों को पहले मौके पर ही प्राथमिक प्राथमिक उपचार दिया गया और एयरलिफ्ट करके उधमपुर ले जाया गया. हादसे का शिकार हुआ सेना का वाहन बुलेट प्रूफ था. वाहन में कुल 17 जवान सवार थे और एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहे थे कि वाहन से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया. वाहन खाई में लुढ़कककर पलटियां खाते हुए खाई में गिरा.
मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराए घायल
सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसा भदरवाह सब-डिवीजन के थानाला में हुआ है. जान गंवाने वाले सैनिकों के शव बरामद हो गए हैं, वहीं घायलों को एयरलिफ्ट करके उधमपुर मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया है. सेना का काफिला डोडा में भदरवाह के चंबा रोड से गुजर रहा था, लेकिन इस रास्ते की हालत काफी खस्ता और पत्थराें से भरा है, जिस वजह से सेना का वाहन हादसे का शिकार हुआ.
9 महीने पहले भी हुआ था ऐसा हादसा
बता दें कि पिछले साल ऐसे 2 हादसे हुए थे. एक हादसा 4 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ था, तब सेना का वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिरा था. इस हादसे में 3 जवानों अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर की जान गई थी. दूसरा हादसा 24 दिसंबर को हुआ था, जब पुंछ जिले में आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी, जिसमें सवार 18 जवानों में से 5 जवानों की जान चली गई थी.
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines