भारतीय सेना की ताकत में एक और बड़ा इजाफा होने जा रहा है, जिसके सामने दुश्मन थर्रथर्र कांपेंगे. इंडियन आर्मी को अब दुश्मन के ठिकानों को नेस्तानबूत करना है तो इसके लिए मिसाइल या ड्रोन नहीं, बल्कि तोप के गोले ही काफी होंगे. भारत ने एक ऐसा हथियार तैयार कर लिया है जो अभी तक किसी भी देश की सेना में शामिल नहीं किया गया है. इंडियन आर्मी जल्द ही 155mm आर्टिलरी के लिए रैमजेट पावर वाले गोले इस्तेमाल करने वाली है.
IIT मद्रास और सेना ने किया विकसित
रैमजेट गोलों को आत्मनिर्भर भारत मुहिम के तहत तैयार किया गया है. इन्हें IIT मद्रास और भारतीय सेना ने मिलकर बनाया है. हाल ही में राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में इन गोलों की शुरुआती फायरिंग टेस्टिंग पूरी हुई. अभी तक तोप से ज्यादा से ज्यादा 40-45Km तक निशाना लगाया जा सकता है, लेकिन रैमजेट इंजन की मदद से तोप के गोले मिसाइल जैसे घातक और सटीक निशाने लगा सकेंगे. ये उनकी मारक क्षमता को 50% तक बढ़ाएगा.
ये भी बढ़ें: आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग, भारतीय नौसेना को मिलेंगे घातक हथियार; दुश्मन की अब खैर नहीं!
कैसे काम करेगा रैमजेट इंजन वाला गोला ?
रैमजेट इंजन हवा से ऑक्सीजन लेकर लगातार थ्रस्ट पैदा करता है, जिससे गोला लॉन्च के बाद भी स्पीड बनाए रखता है. इसे किसी कंप्रेसर या टरबाइन की जरूरत नहीं होती. इंजन को शुरू होने के लिए करीब Mach- 2 की स्पीड चाहिए होती है. तोप से फायर किए जाने के बाद हवा कंप्रेस होगी और प्रोपेलेंट के ऑन होने से गर्मी पैदा होगी. थ्रस्ट पैदा होने की वजह से गोला मिसाइल की तरह काम करेगा. रैमजेट पावर वाले गोले 100 किमी तक आसानी से पहुंच सकते हैं.
आतंकियों के अड्डे गोलों से होंगे तबाह
रैमजेट इंजन वाले गोले को M 777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर से भी दागा जा सकता है. इसे किसी भी गन सिस्टम पर इस्तेमाल किया जा सकता है जो भारतीय सेना के पास है. रैमजेट पावर वाले गोले से इंडियन आर्मी के जवान आतंकी अड्डों को गोले से ही तबाह कर पाएगी. फिलहाल उनका ट्रायल तो पूरा हो गया है, लेकिन ये सिस्टम अभी डेवलेपमेंट और ऑप्टिमाइजेशन स्टेज में है. सेना को सौंपने से पहले इसकी कुछ कमियों को दूर करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: DRDO की ‘प्रलय’ चीन-पाकिस्तान के लिए कितनी खतरनाक? सफल परीक्षण से सेना ने दिया संदेश
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines