Indian Army Operartion Mahadev: भारतीय सुरक्षा बलों को आज बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। आज जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ चलाया, जिसके तहत श्रीनगर के दाचीगाम इलाके के ऊपरी इलाके लिडवास में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई और सुरक्षा बलों ने लश्कर के कमांडर मूसा समेत 3 आतंकियों को ढेर करने का दावा किया।
ड्रोन से देखे गए तीनों आतंकियों के शव
हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार है, लेकिन सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि तीनों आतंकियों के शव ड्रोन से देखे गए हैं। ऑपरेशन महादेव की शुरुआत खुफिया जानकारी के आधार पर हुई। सुरक्षा बलों को मुलनार क्षेत्र में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई और सुरक्षा बलों ने उन्हें ढेर कर दिया।
ऑपरेशन में सेना, पुलिस, CRPF शामिल
वहीं भारतीय सेना की 15th कोर रेजिमेंट चिनार ने X हैंडल पर ट्वीट करके जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन महादेव शुरू करने का ऐलान किया। ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF शामिल हैं। वहीं सेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आज सुबह लिडवास इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। भीषण गोलीबारी में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। पहलगाम हमले से जुड़े लोगों को ढेर किया गया है।
मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि मारे गए आतंकी पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। सोमवार को सेना ने घोषणा की थी कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के लिडवास इलाके में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है। उसके बाद सेना के जवानों ने पुलिस और CRPF के साथ मिलकर आतंकियों को ढेर कर दिया।
कब हुआ था पहलगाम आतंकी हमला?
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के पास बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था। आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। हमलावर 4 से 5 पाकिस्तानी आतंकवादी थे, जिनमें से 2 की पहचान स्थानीय आतंकी आदिल अहमद ठाकुर और आशिफ शेख के रूप में हुई थी। हमलावर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े थे। वहीं आतंकी हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, जो लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 23 अप्रैल को आतंकी हमले की जांच शुरू की। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 3 आतंकवादियों (आसिफ फौजी, सुलेमान शाह, अबू तल्हा) के स्केच और पोस्टर जारी किए, जिनके कोड नाम मूसा, यूनुस और आसिफ थे। 7 मई 2025 को भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, अब भारतीयों को ये करना होगा
20 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines