हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कश्मीर-चीन ही नहीं अब म्यांमार बॉर्डर पर बढ़ रही टेंशन! जानें क्या बोले सेना प्रमुख

Army Chief General Manoj Pandey: सेना प्रमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में हिंसा में कमी आई है। यहां संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे

Army Chief General Manoj Pandey: भारत-चीन में बॉर्डर पर रहने वाले तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को देश के बॉर्डरों की सुरक्षा पर बड़े अपडेट दिए हैं। उत्तरी सीमा पर बात करते हुए उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि म्यांमार की स्थिति हमारे लिए चिंता का विषय जरूर है। लेकिन हम उस पर बेहद पैनी नजर बनाए हुए हैं। आगे उन्होंने बताया कि म्यांमार सेना के 416 जवान सीमा पार कर चुके हैं।

कश्मीर में घुसपैठ पर काबू किया

जम्मू-कश्मीर पर बात करते हुए सेना प्रमुख (Army Chief General Manoj Pandey) ने कहा कि यह सही है कि यहां लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं लेकिन सेना ने इस पर कंट्रोल किया हुआ है। फिलहाल LOC पर संघर्ष विराम है। उन्होंने आगे बताया कि सेना ने कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में योजनागत तरीके से गश्त बढ़ाई है, जिससे यहां स्थिति काबू में है। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में हिंसा में भी कमी आई है। इसके अलावा पंजाब में भी बॉर्ड पर हालत अच्छे नहीं हैं। पाकिस्तान की तरफ से आए दिन धुसपैठ की खबरें सामने आती हैं। यहां ड्रोन और नशे की खेप भेजी जा रही हैं।

पूर्व आर्मी चीफ के बयान पर साधी चुप्पी

पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने अग्निपथ को लेकर अपनी किताब में जो लिखा है उस पर आर्मी चीफ ने कहा कि यूनिट से पॉजिटिव फीडबैक (Army Chief General Manoj Pandey) है। उन्होंने जो कहा उस पर मेरा कुछ कहना ठीक नहीं। लेकिन अग्निपथ का फाइनल स्ट्रक्चर पूरी चर्चा के बाद सामने आया, सबकी बातों को ध्यान में रखा गया। इसके अलावा उन्होंने आगे परिवर्तनकारी मानव संसाधन पहल योजना के बारे में बताते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल हर साल सेवानिवृत्त होने वाले 62,000 से अधिक भारतीय सेना के सैनिकों के लिए उत्पादक और उपयोगी रोजगार का मंच तैयार करेगी, बल्कि हमारे दिग्गजों के कौशल और रोजगार को भी सशक्त बनाएगी।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें सेना प्रमुख की प्रेस वार्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola