पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच उधमपुर में मुठभेड़ हुई, जिसमें सेना का जवान शहीद हो गया। व्हाइट नाइट कोर्प्स के GOC और सभी रैंक के लोगों ने 6 पैरा SF के बहादुर हवलदार झंटू अली शेख की कुर्बानी को सलाम किया। गोलीबारी मं वह घायल हुए थे, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
भारतीय सेना के X हैंडल पर ट्वीट करते हुए व्हाइट नाइट कोर की ओर से लिखा गया कि हम झंटू अली शेख को सलाम करते हैं, जिन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके अदम्य साहस और उनकी टीम की वीरता को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। भारतीय सेना इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरकर फायरिंग की। पिछले 2 महीने में जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों से हुई 11 मुठभेड़ में सेना के 6 जवान शहीद हो चुके हैं।
बांदीपुरा में लश्कर के 2 सहयोगी गिरफ्तार
दूसरी ओर, बांदीपुरा पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 सहयोगियों को दबोचा है। यह चारों लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। लश्कर-ए-तैयबा क OGW के पुलिस और लोगों पर हमला करने की साजिश रचने का इनपुट मिला था। बांदीपोरा पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
नाके पर चेकिंग के दौरान मोहम्मद रफीक खांडे और मुख्तार अहमद डार को दबोचा गया, जसमें 2 चीनी हैंड ग्रेनेड, 7.62MM की मैगजीन और 7.62MM के 30 राउंड बरामद हुए। बांदीपोरा पुलिस ने ही F-Coy 3rd BN-CRPF और 13 RR AJAS कैंप के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए सदुनारा अजास में नाकाबंदी की थी।
बीते दिन 2 जगह हुआ था एनकाउंटर
बता दें कि इससे पहले 23 अप्रैल को कुलगाम में तंगमर्ग इलाके में आतंकियों से एनकाउंटर हुआ था। सुरक्षाबलों ने एक घर में छिपे आतंकियों को घेर लिया था, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए थे। 23 अप्रैल की सुबह बारामूला के उरी सेक्टर में आतंकियों का एनकाउंटर किया गया था।
LOC के पास भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद हुए थे, जिसमें 2 असॉल्ट राइफल, गोला-बारूद, युद्ध से जुड़ा सामान, कारतूस शामिल थे। आतंकियों से पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट, सिगरेट के पैकेट भी बरामद हुए थे।
संबंधित खबरें
'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
15 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
43 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
45 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines