The Indian Army Is More Powerful: भारतीय सेना दुनिया के सबसे शक्तिशाली सेनाओं की टॉप लिस्ट में शामिल है। अब हमारी भारतीय सेना पहले से ज्यादा ताकतवर और शक्तिशाली होने वाली है। दरअसल, बीते दिन पूरे देश ने 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया। इस खास मौके पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक नई ‘ऑल-आर्म्स ब्रिगेड’ के गठन की घोषणा की, जिसका नाम ‘रुद्र’ है। सेना प्रमुख जनरल ने ये ऐलान कारगिल युद्ध स्मारक में अपने संबोधन के दौरान किया है।
भारतीय सेना की ‘रुद्र’ ब्रिगेड
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि उन्हें ‘रुद्र’ ब्रिगेड के लिए मंजूरी एक दिन पहले ही दी गई थी। ‘रुद्र’ ब्रिगेड के साथ भारत की ऑपरेशनल पावर और मजबूत होगी। यह ब्रिगेड पैदल सेना, मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री, टैंक, आर्टिलरी यूनिट्स, स्पेशल फोर्स और अनमैन्ड एरियल सिस्टम को एक ही ढांचे में इकट्ठा करेगी। इसे लॉजिस्टिक और कॉम्बैट सपोर्ट फॉर्मेशन की तरफ से समर्थित किया जाएगा।
क्या है भैरव लाइट कमांडो बटालियन
इसके साथ ही उन्होंने एक एडवांस स्पेशल फोर्स यूनिट के गठन की घोषणा की है। उन्होंने इसे एक रणनीतिक कदम बताया और कहा कि सेना भैरव लाइट कमांडो बटालियन का गठन कर रही है। सेना की ये बटालियन एक लीथल स्पेशल फोर्स यूनिट है। ये बटालियन बॉर्डर पर दुश्मनों को चकमा देने के लिए डिजाइन की गई है। ये यूनिट हाई-इम्पैक्ट ऑपरेशन के लिए कस्टमाइज्ड एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
यह भी पढ़ें: 10वीं और 12वीं के बाद कैसे Join कर सकते हैं Indian Army? पढ़ें पूरी डिटेल
भारत के लड़ाकू हथियार
इसके दौरान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लड़ाकू हथियारों में आधुनिकीकरण के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्फैंट्री बटालियनों को अब ड्रोन प्लाटून के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं आर्टिलरी यूनिट्स को ‘दिव्यस्त्र’ बैटरियों और लोइटरिंग म्यूनिशन बैटरियों से लैस किया जाएगा। इससे सेना की स्ट्राइक पावर में काफी बढ़ोतरी होगी।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines