Bipin Rawat Helicopter Crash Inside Story: देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत की मौत का असली सच सामने आ गया है और यह सच काफी चौंकाने वाला है। उनकी और उनकी पत्नी की मौत हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई थी, लेकिन हेलीकॉप्टर क्रैश कैसे हुआ था? इसका खुलासा अब सरकार ने किया है।
संसद में एक रिपोर्ट पेश की गई है, जिसमें बताया गया है कि बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर मानवीय भूल के कारण क्रैश हुआ था। 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में बिपिन रावत का MI-17 V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था।इस हादसे में बिपित रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी।
यह भी पढ़ें:संसद के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, BJP सांसद का सिर फूटा, राहुल गांधी ने बताई वजह
रिपोर्ट में 34 हादसों का ब्यौरा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा संबंधी स्थायी समिति ने 13वीं रक्षा योजना अवधि के दौरान हुए भारतीय वायुसेना के विमान हादसों पर रिपोर्ट संसद में पेश की। रिपोर्ट में 34 हादसे का ब्यौरा दिया गया है, जिसमें 2021-22 में हुई 9 हादसे और 2018-19 में हुए 11 हादसे शामिल हैं। रिपोर्ट में हादसों के कारण शीर्षक वाला एक कॉलम भी है, जिसमें हादसे के कारण, हादसाग्रस्त विमानों के प्रकार, तारीख और हादसे का विवरण दिया गया है।
रिपोर्ट में सूचीबद्ध 33वें हादसे का कनेक्शन बिपिन रावत से हैं। इनका हेलीकॉप्टर Mi-17 मानवीय भूल (एयरक्रू) के कारण क्रैश हुआ था। मंत्रालय ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि जांच समितियों की सिफारिशें दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के इरादे से लागू की जाएंगी और इन 34 हादसों के लिए जिम्मेदारी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रक्षा मंत्रालय और सेना के तीनों अंग सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह के हादसे भविष्य में न हों।
यह भी पढ़ें:Chhagan Bhujbal जॉइन करेंगे भाजपा! दोनों को एक दूजे से क्या होंगे फायदे?
3 साल बाद हुआ सच का खुलासा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा 3 साल पहले 8 दिसंबर 2021 को हुआ था। बिपिन रावत अपनी पत्नी मधुलिका और 12 सशस्त्र बल के कर्मियों के साथ तमिलनाडु के कोयंबटूर के सुलूर एयरफोर्स बेस से वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर में जा रहे थे, लेकिन लैंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर पहाड़ियों से टकराया और क्रैश होकर जमीन पर गिर गया। हेलीकॉप्टर में आग भी लग गई थी। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग मारे गए थे।
3 साल बाद स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की गई है, जिसमें हादसे का कारण ‘ह्यूमन एरर’ (Aircrew) यानी मानवीय चूक को बताया गया। जबकि जांच टीम ने आशंका जताई थी कि अचानक मौसम बदलने से पायलट रास्ता भटक गया और गलत लोकेशन पर चला गया, जिससे हादसा हुआ। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की जांच की गई और गवाहों से पूछताछ भी की थी, लेकिन गहन जांच में हादसे के लिए पायलट और क्रू को जिम्मेदार ठहराया गया है।
यह भी पढ़ें:‘इतना भयानक हादसा, मंजर देख कलेजा फट गया’; Mumbai Boat Accident की आंखोंदेखी और आपबीती
संबंधित खबरें
लद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
8 mins ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
41 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
48 mins ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
1 hr agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
2 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines