Indian Air Force’s Operation Trishul: भारतीय वायुसेना का ऑपरेशन त्रिशूल आज यानी सोमवार से शुरू हो चुका है। इस ऑपेरशन का नाम त्रिशूल इसलिए दिया गया है क्योंकि भारतीय वायुसेना किसी भी घातक ऑपेरशन को अंजाम देने में सक्षम है। इस ऑपरेशन में राफेल, एसयू-30 एमकेआई, जगुआर, मिराज-2000, मिग-29, मिग-21 बाइसन, लड़ाकू हेलीकॉप्टर, मध्य हवा में ईंधन भरने वाले AWACS विमान और परिवहन बेड़े को भी तैनात किया किया गया है।
14 सितंबर तक चलेगा ऑपरेशन
इसके अलावा चिनूक और अपाचे भी अपनी अदम्य ताकत को दुश्मन की सीमा के पास दिखा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह अभ्यास आज से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा। बताया गया है कि G20 शिखर समेलन से पहले दुनिया भारतीय वायुसेना की ताकत देख रही है। वहीं आसमान में ईंधन भरने वाले टैंकर से लेकर निगरानी रखने वाले अवाक्स भी अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः Watch Video: अमेरिका से कारगिल पहुंची ब्रिगेडियर की बेटी, 71 की जंग के हीरो की ‘आखिरी इच्छा’ ऐसे की पूरी
ये है ऑपरेशन की खासियत
सेटेलाइट के जरिये भी अभ्यास की बारीकियों पर नजर रखी जाएगी तो जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल की ताकत भी जांची जाएगी, ताकि मौका मिलने पर वह चूके नहीं। वायुसेना का कमांडो दस्ता गरुड़ भी पूरी ताकत से उतरेगा। इस दौरान ऑपेरशन को कोई भेद नहीं पाए, इसके लिए साइबर सिक्योरिटी पर भी खासा जोर होगा। हाल के वर्षों में वायुसेना के सामने चुनौतियां भी बढ़ी हैं। खासकर पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन वर्षों से जिस तरह से चीन के साथ तनाव जारी है और वहीं पाकिस्तान से लगी सीमा पर चुनौतियां मिलती रहती है।
हर मोर्चे के लिए तैयार हो रही वायुसेना
ऐसे में वायुसेना अब तैयारी में है कि अगर एक साथ दोनों फ्रंट से चुनौती सामने आ जाए, तो उसे कैसे बेहतर तरीके से निपटा जाए? समय के साथ दुनिया की चौथी बड़ी वायुसेना ने अपने आपको बेहतर तरीके से तैयार किया है। इसका रसूख दुनिया की तमाम वायुसेनाएं भी मानती हैं। हथियारों से लेकर ट्रेनिंग तक, हर मामले में वायुसेना महारत हासिल करने में जुटी है। इस अभ्यास के बाद भारतीय वायुसेना ऑपेरशन तरंग शक्ति का भी आयोजन करने वाली है।
संबंधित खबरें
'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
2 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
3 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
5 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
6 hrs agoLIVE: चीन की जासूसी के आरोप में आर्मी ऑफिसर की पत्नी गिरफ्तार
7 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
16 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
16 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
16 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
18 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines