West Bengal IAF Plane Crash : पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय सेना का एक और विमान क्रैश हो गया। बागडोगरा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के सभी क्रू मेंबर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने इस दुर्घटना की जानकारी दी है।
भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्थित बागडोगरा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। विमान को घटनास्थल से निकाल लिया गया है। हालांकि, इस हादसे में किसी के जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एयरक्राफ्ट के सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें : 55 फीट लंबा, 7700 किलो वजन, पाकिस्तान के छक्के उड़ाने वाले जगुआर की खासियत क्या? सामने आई पंचकूला हादसे की वजह
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट क्रैश होने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा बलों की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस घटना को लेकर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें विमान जमीन में गिरा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट इमरजेंसी लैंडिंग करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
पंचकूला में जगुआर क्रैश
आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा के पंचकूला में एयरफोर्स का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जमीन में गिरते ही विमान में आग लग गई थी हालांकि, पायलट ने पैराशूट की मदद से अपनी जान बचा ली। विमान के सिस्टम में खराबी आने की वजह से यह हादसा हुआ। इसे लेकर भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें : पंचकूला के पास वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, अंबाला एयरबेस से भरी थी उड़ान, सामने आया Video
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines