India Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। सुबह और शाम में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में 14 जनवरी यानी आज मौसम खुला रहा। दिन में अच्छी धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिससे गलन बढ़ सकती हैं। यूपी के ज्यादातर जिलों में घने कोहरे के आसार है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी पारा लगातार गिर रहा है, आइये जानते है अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में कोहरे और ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता काफी कम रही। इससे दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों और फ्लाइट पर भी इसका असर रहा। वहीं राजधानी दिल्ली का एक्यूआई भी खराब श्रेणी में रहा। IMD ने 15 और 16 जनवरी को दिल्ली के आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज उत्तरी भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इस बीच बीते 24 घंटे में दिल्ली के तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। 15-16 जनवरी को बादल छाए रहने और बारिश के कारण पारे में और अधिक गिरावट देखी जा सकती है।
यूपी में कई शहरों में कोहरे का प्रकोप
राजधानी दिल्ली के अलावा यूपी के कई जिलों में ठंड और कोहरे का असर नजर आ रहा है। वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक अधिकतर जिलों में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यूपी के कई शहरों में ठिठुरन और कोहरा देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
ये भी पढ़ेंः ठिठुर-ठिठुर कर 2 ने तोड़ा दम; 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश-कोहरे का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट
पहाड़ी राज्य कश्मीर भी अब शीतलहर की चपेट में है। घाटी में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम के सामान्य बने रहने की संभावना है। राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज किया गया है। मैदानी राज्य राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सोमवार को सिरोही में सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया। IMD जयपुर ने प्रदेश में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
3 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, यूपी, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा।
ये भी पढ़ेंः भयंकर ठंड दे रही दस्तक! 14 जनवरी से करवट बदलेगा मौसम, इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
1 hr agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines