India Warns Pakistan In Security Council Meeting : संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर से पाकिस्तान ने कश्मीर राग अलापा है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फिलिस्तीन से कश्मीर की तुलना करते हुए आतंकवाद को जायज ठहराने की कोशिश की है। यूएन में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे मुनीर अकरम ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह के आतंकवाद की निंदा करता है, लेकिन विदेशी कब्जे से अपना अधिकार छुड़ाना अत्तंकवाद नहीं है। साफ है कि पाकिस्तान का इशारा कश्मीर की तरफ था। मुनीर अकरम ने आतंकवाद के खिलाफ बोलने वाले अमेरिका सहित अन्य देशों की आलोचना की है।
भारत ने चेताया
वहीं भारत ने भी सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान इजराइल-गाजा स्थिति पर पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का उल्लेख किए जाने पर चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत आर रवींद्र ने मंगलवार को मिडल-ईस्ट की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम द्वारा कश्मीर का संदर्भ दिए जाने पर कहा कि भारत, पाकिस्तान के इस कमेंट को देश की अवमानना मानेगा, साथ ही इस उनके इस बयान को सम्मानजनक नहीं माना जाएगा। रवींद्र ने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे मुनीर अकरम ने कश्मीर का सन्दर्भ दिया, वह देश के अभिन्न और अविभाजित राज्य का हिस्से है इसलिए हम सुरक्षा परिषद में उनके प्रति सम्मान नहीं जताएंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने की आतंकवाद के खात्मे की बात
बता दें कि इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि आतंकवाद के सभी कृत्य गैरकानूनी और अनुचित हैं, चाहे वे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए हों, या मुंबई में लोगों को निशाना बनाकर हमास द्वारा किए गए हों। बता दें कि इजराइल और हमास के बीच जंग भीषण जंग जारी है। इजराइल ने ठान लिया है कि वह जब तक हमास का खात्मा नहीं कर देता, तब तक हमला करना जारी रखेगा। वहीं अमेरिका ने भी अब संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
37 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
58 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines