United Nations on India Vs Bharat Controversy: जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले देश में जारी इंडिया बनाम भारत की बहस के बीच संयुक्त राष्ट्र का बड़ा बयान आया है। एक टीवी चैनल से बातचीत में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि जब भारत नाम बदलने की औपचारिकताएं पूरी कर लेगा, तो वे हमें सूचित करेंगे और हम संयुक्त राष्ट्र रिकॉर्ड में नाम बदल देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बहस पर टिप्पणी करना संयुक्त राष्ट्र का काम नहीं है। स्टीफन दिल्ली में आयोजित जी-20 में हिस्सा लेने आए हैं।
कई देशों के बदले गए नाम
स्टीफ डुजारिक ने कहा कि नाम बदलने की प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र का काम सिर्फ इतना है कि वह रिकॉर्ड में दर्ज करता है। नाम बदलने के लिए कुछ औपचारिकताएं हैं, उन्हें भारत को पूरा करना होगा। यह काम नौकरशाही का है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र देश का नाम बदल देगा। अगर नाम बदला भी गया तो भारत पहला देश नहीं होगा। ऐसे देशों की लंबी सूची है, जिन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और अन्य कारणों से अपना नाम बदला है।
तुर्की का नाम तुर्किए किए जाने का उदाहरण देते हुए संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कई देशों के लिए ऐसा कई बार हुआ है।
राष्ट्रपति के निमंत्रण से उठा विवाद
दरअसल, इंडिया बनाम भारत का विवाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उस निमंत्रण पत्र से शुरू हुआ, जो राष्ट्राध्यक्षों को डिनर के लिए भेजा गया था। उसमें द्रौपदी मुर्मू का पद भारत की राष्ट्रपति के तौर पर दर्ज था। मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें नामकरण किए जाने की चर्चा है। विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने उनके INDIA गठबंधन से डरी है, इसलिए देश का नाम बदल रही है। वहीं, कई मंत्रियों ने तर्क दिया कि इंडिया बनाम भारत पर बहस करना ठीक नहीं है। भारत शब्द का प्रयोग प्राचीन काल से होता आया है।
यह भी पढ़ें: G20 Summit: जो बाइडेन से मिली ये बच्ची कौन है? 9 साल की उम्र में कोविड को दी थी मात
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
26 mins ago6 सीटों पर उपचुनाव आज, CM विजय देंगे राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
55 mins agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
9 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
11 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
13 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
13 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
14 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines