हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

US-India Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील क्यों टली? वाशिंगटन से आया नया अपडेट

US India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच 500 मिलियन डॉलर की ट्रेड डील होनी है, जिसकी घोषणा गत 3 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी, लेकिन डील साइन करने के लिए होने वाली मीटिंग टल गई है। यह मीटिंग वाशिंगटन में होनी थी और 3 दिन चलनी थी।

विज्ञापन
भारत और अमेरिका के बीच 500 मिलियन डॉलर की डील हुई है।

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर नया और बड़ा अपडेट आया है। वॉशिंगटन में कल 23 फरवरी से भारत और अमेरिका के मुख्य वार्ताकारों की बैठक होने वाली थी, जिसे अब टाल दिया गया है। यह मीटिंग 3 दिन चलनी थी और इसमें भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील साइन होनी थी। साथ ही हाल ही में लगाए गए नए टैरिफ पर बातचीत होनी थी, लेकिन मीटिंग टल गई है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

डोनाल्ड ट्रंप से भारत अब करेगा ये सौदा, LNG खरीद सकती है केंद्र सरकार, जानें क्या बोले पेट्रोनेट के CEO?

आपस में बातचीत करके मीटिंग डेट तय होगी

वाणिज्यिक मंत्रालय के अनुसार, भारत-US ट्रेड डील पर बातचीत को फाइनल करने के लिए वॉशिंगटन में होने वाली मीटिंग री-शेड्यूल की जाएगी। दोनों पक्षों का मानना ​​है कि भारतीय चीफ नेगोशिएटर और टीम का अमेरिका टूर तब होना चाहिए, जब दोनों पक्षों को लेटेस्ट डेवलपमेंट और उसके असर को समझने का समय मिल जाए। इसलिए अब मीटिंग को आपस में बातचीत करके आपसी सहमति से ही तय तारीख पर री-शेड्यूल किया जाएगा।

विज्ञापन

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की स्टडी जारी

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि टैरिफ को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का जो ऑर्डर आया है, उसकी स्टडी जारी है। इस फैसले के प्रभावों की स्टडी करके फायदे और नुकसान को समझने का प्रयास किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगा दिया, जिसे रात में बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। यह नया टैरिफ 24 फरवरी से लागू होगा तो इसके लिए भी बातचीत करनी होगी।

भारत समेत 21 देशों के साथ अमेरिका ने क्यों साइन किए हैं फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स? डोनाल्ड ट्रंप ने खुद बताई वजह

विज्ञापन

नए टैरिफ को लेकर अभी स्थिति क्लीयर नहीं

केंद्र सरकार का कहना है कि भारत को भी यह 10 प्रतिशत नया टैरिफ देना होगा और तब तक देना होगा, जब तक कोई नया आदेश जारी नहीं होता। ऐसे में भारत सरकार यह जानना चाहती है कि यह 10 प्रतिशत टैरिफ अलग से देना होगा या पहले इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत लगाए गए टैरिफ की जगह पर देना होगा, क्योंकि उन टैरिफ को तो सुप्रीम कोर्ट अवैध करार देकर रद्द कर चुकी है तो क्या वे मान्य होंगे या नहीं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola