भारत के सभी राज्य के गांवों में विकास का काम हो रहा है। गांवों में रोड, बिजली और ट्रांसपोर्ट की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। सरकार इन गांवों को डिजिटल बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। इस बीच भारत के पहले डिजिटल गांव का नाम सामने आया है। यह गांव सिक्किम राज्य का याकटेन है। इसे भारत का पहला डिजिटल घुमंतु गांव घोषित किया गया है। बताया जाता है कि इस गांव में हाईटेक तरीके से खेती की जा रही है। ग्रामीण हाई-स्पीड वाई-फाई का उपयोग कर रहे हैं। गांव में स्पेशल होम स्टे बनाया गया है जो पर्यावरण के अनुकूल है। हिमालय की गोद में बसे इस गांव ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।
जिला प्रशासन ने इस गांव के अलावा इसके आसपास मौजूद अन्य गांवों को हाईटेक बनाने में जुटा है। माना जाता है कि याकेटन गांव के लोगों ने इसकी शुरुआत खुद से की थी। गांव के ही कुछ युवकों ने अपने गांव में सबसे पहले हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा शुरू की। इसके बाद गांव के हर घर में वाई-फाई की सुविधा पहुंचाई गई। गांव के छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को हाईटेक तरीके से खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। जब गांव का नाम मीडिया में सामने आया तो सिक्किम सरकार ने जिला प्रशासन को गांव को डिजिटल विलेज बनाने के लिए सहयोग करने का आदेश दिया। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से गांव में हाईटेक उपकरण लगाए गए। आज याकटेन भारत का पहला डिजिटल गांव बन चुका है जो हिमालय की गोद में बसा है।
संबंधित खबरें
चुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
39 mins agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
49 mins agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
1 hr agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
3 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
3 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
3 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
4 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
5 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines