हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'क्या Finish करोगे? लिखना तो सीख लो', असीम मुनीर की गीदड़भभकी पर BJP मंत्री का करारा जवाब

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। रक्षा मंत्री असीम मुनीर ने एक ट्वीट लिखा है, जिसका भाजपा मंत्री ने करारा जवाब दिया है। भारत के साथ तनाव के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
India Pakistan Tension: मनजिंदर सिंह सिरसा ने असीम मुनीर की गीदड़भभकी का करार जवाब दिया है।

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय सेना लगातार ड्रोन और मिसाइलें दागकर मुंहतोड़ जवाब दे रही है। एयर स्ट्राइक करके 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर चुकी है। पूरी दुनिया में पाकिस्तान की भारत ने किरकिरी कर दी है कि वह मुंह दिखाने लायक नहीं रहा, बावजूद इसके पाकिस्तान के रक्षा मंत्री असीम मुनीर गीदड़भभकियां दे रहे हैं।

 

क्या लिखा और क्या जवाब मिला

असीम मुनीर ने अपने X हैंडल पर एक ट्वीट लिखा है कि हम पाकिस्तानी चाहते हैं कि दुनिया हमे याद रखे। हमने इसे शुरू नहीं किया, लेकिन हम इसे खत्म करेंगे। वहीं मुनीर के इस ट्वीट का भाजपा के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने करार जवाब दिया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट में लिखा कि Finish करोगे? दो लाइन का ट्वीट भी खुद से नहीं लिखते हो, AI से लिखवाते हो। हिम्मत तो छोड़ो, भाषा भी उधार की है।

विज्ञापन

 

Finish करोगे? दो लाइन की ट्वीट भी खुद से नहीं लिखते,

AI से लिखवाते हो — हिम्मत तो छोड़ो, भाषा भी उधार की होती है! 😂😂 https://t.co/sYGyhv9dkF

विज्ञापन

— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) May 10, 2025

कर्नल सोफिया करैशी ने क्या कहा?

बता दें कि आज गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। लगातार तीसरे दिन भारत की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पाकिस्तान के हमलों की जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संबोधित किया।

विज्ञापन

कर्नल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात विमानों, ड्रोन और मिसाइल से 4 राज्यों में 36 जगहों पर अटैक किया। LOC पार से गोलीबारी भी की, जिसमें लोगों के घर तबाह हो गए। पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर में स्थित एयरबेसों पर अस्पतालों और स्कूल परिसरों को निशाना बनाया।

नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला करने की उनकी गैर-जिम्मेदाराना हरकत पाकिस्तान ने की है। पाकिस्तान को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सभी मिसाइलों और ड्राेन को हवा में ही खत्म कर दिया। मिसाइलें दागकर आतंकी लॉन्चपैड और 4 एयरबेस को ध्वस्त किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola