पहलगाम हमले के बाद काफी विरोध के बाद भी एशिया कप में भारत-पाक के बीच 2 मैच खेले जा चुके हैं। एशिया कप में भारत ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। पहले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाया। यह घटनाक्रम काफी वायरल हुआ था। देश की जनता ने इसे सही ठहराया था। इन मैच पर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है। शशि खरुर ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि अगर खेलने का फैसला हो ही गया था, तो अगर हम पाकिस्तान के बारे में इतना ही सोचते हैं, तो हमें खेलना ही नहीं चाहिए था लेकिन अगर हम उनके साथ खेलने ही वाले हैं, तो हमें खेल भावना से खेलना चाहिए और उनसे हाथ मिलाना चाहिए था।
कारगिल युद्ध के समय किया जिक्र
शशि थरूर ने कहा कि हमने 1999 में भी ऐसा किया था, जब कारगिल युद्ध चल रहा था। जिस दिन हमारे सैनिक हमारे देश के लिए जान दे रहे थे, उसी दिन हम इंग्लैंड में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप खेल रहे थे। हम तब भी उनसे हाथ मिला रहे थे क्योंकि खेल भावना देशों के बीच, सेनाओं के बीच होने वाली खेल भावना से अलग होती है। थरूर ने कहा कि यही मेरा विचार है। अगर पहली बार अपमानित होने के बाद पाकिस्तानी टीम ने दूसरी बार भी हमारा अपमान करने का फैसला किया, तो इससे पता चलता है कि दोनों तरफ खेल भावना का अभाव है।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: खिलाड़ियों के बाद अब मोहसिन नकवी भी नीचता पर उतरे, सोशल मीडिया पर शेयर की विवादित पोस्ट
क्या है पूरा मामला?
बता दें गत मई में पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर कई आंतकियों को मार गिराया था। तभी से भारत-पाक के संबंध खराब चल रहे हैं। 9 सितंबर से दुबई में एशिया कप 2025 का आयोजन शुरू हुआ। टूर्नामेंट में गत 14 सितंबर को भारत पाक का पहला मैच था। इससे पहले देशभर में पाकिस्तान से मैच खेलने का विरोध हुआ था। अलग अलग प्रदेशों में राजनीतिक दलों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद भी मैच हुआ। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से रुख नहीं मिलाया। मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया।
यह भी पढ़ें: PAK vs SL: पाकिस्तान टीम का रॉकस्टार है ये शख्स, जीत के बाद कप्तान सलमान आगा ने बताया नाम
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
4 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
8 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
9 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
10 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines