India Pakistan Line Of Control: 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। देशभर में मॉल, सिनेमा हॉल, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वालों इलाकों में अधिक सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से न्यूज़ 24 ने एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट की। 15 अगस्त के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
घुसपैठ रोकने को मुस्तैद जवान तैनात
पाकिस्तान हमेशा ही जम्मू-कश्मीर में भाड़े के आतंकियों के जरिये जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की फिराक में रहता है। यह वजह है कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को घुसपैठ करवाने की कोशिश भी कर रहा है, लेकिन सेना के जवान उसके नापाक मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं।
पुंछ में भी सुरक्षा कड़ी
News 24 ने भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा एलओसी पूंछ में भी सुरक्षा का जायजा लिया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पाकिस्तान में बने लांच पैड्स में सैकड़ों की तादाद में आतंकी मौजूद हैं। ये आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करना चाहते हैं, लेकिन हमारे जवान मुस्तैद हैं। ऐसे में हमारे बहादुर जवानों के होते हुए हमारी सरहद पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।
एलओसी पर एंटी ड्रोन गनों की तैनाती
मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के लांच पैड्स हाजीपीर सेक्टर, फारवर्ड कहूटा, काली घाटी, हजीरा, सफेद,घड़ी दुपट्टा, अलिया बाद, डूंगी, कोटली, निकयाल, बलानी, कुंड, समानी और खुरेटा में आतंकी भारत में दाखिल होने के लिए तैयार हैं। वहीं, पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश को विफल करने के लिए एलओसी पर एंटी ड्रोन गनों की तैनात की गई है।
पाकिस्तानी मीडिया के सामने अंजू का सनसनीखेज खुलासा, भारत में यह शख्स बोला- खाल उधेड़ दूंगा
बता दें कि भारतीय सेना के घातक कमांडो और जवान जब घने जंगल में ऑपरेशन पर जाते हैं तो कदम फूंक-फूंक कर रखते हैं और पर रेंगते रेंगते आगे बढ़ते हैं। इसके अलावा, एलओसी पर ड्रोन से भी दुश्मन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। घुसपैठ रोकने के लिए लेटेस्ट ड्रोन को एलओसी पर तैनात किया गया है।
दुश्मन पर नजर रखने को डिवाइस का सहारा
जांच की कड़ी में रात के समय भारतीय सेना के जवान जंगल को कॉर्डन करते हैं और सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही फिर आतंक के खात्मे के लिए निकल जाते हैं। बताया जा रहा है कि दुश्मन पर नजर रखने के लिए अब लेटेस्ट डिवाइस का सहारा लिया जा रहा है। यह डिवाइस 5200 मीटर दूरी तक आसानी से देख सकती है।
गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में सेना के जवानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा के साम्बा सेक्टर में तैनात बीएसएफ के जवान बेहद ज्यादा अलर्ट है। यहां पर ऐसे इंतजाम हैं, जिससे दुश्मन बार्डर पर घुसपैठ करना तो दूर आंख उठाकर भी नहीं देख सकता है।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
10 mins agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
12 mins agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
43 mins ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
1 hr ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
2 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
4 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
4 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
6 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines