India Pakistan Talks : ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाक के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, जिससे पाकिस्तान बुरी तरह से डर गया। साथ ही पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम भी ध्वस्त कर दिए। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेक दिए। सीजफायर को जारी रखने के लिए भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सोमवार को दूसरी बार वार्ता हुई। आइए जानते हैं कि IND-PAK DGMO के बीच क्या हुई बात?
भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ के बीच सीजफायर पर हुई वार्ता को लेकर भारतीय सेना ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 12 मई को शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच बातचीत हुई। इस प्रतिबद्धता को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई कि दोनों देश एक भी गोली नहीं चलाएंगे और एक दूसरे के विरुद्ध कोई आक्रामक एवं शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे।
यह भी पढे़ं : ‘अपनी शर्तों पर जवाब, आतंक की हर जड़ पर प्रहार’, पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिए ये 5 कड़े संदेश
सैनिकों की तैनाती घटाने पर हुई चर्चा
इंडियन आर्मी ने बताया कि DGMO की वार्ता में बॉर्डर पर गोलीबारी नहीं करने पर सहमति बनी। अब दोनों देश सीमा पर फायरिंग नहीं करेंगे। इस बात पर भी सहमति हुई कि दोनों देश सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करेंगे।
10 मई को भी हुई थी वार्ता
आपको बता दें कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता की और दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए। इससे पहले युद्धविराम पर भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को वार्ता हुई थी, लेकिन इसके चंद घंटे के बाद ही पाक ने सीजफायर तोड़ दिया।
यह भी पढे़ं : PM Modi Address Highlights: ‘पाकिस्तान से सिर्फ POK-आतंक पर ही होगी बात’, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
10 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
31 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
6 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
6 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines