हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Explainer: क्या होता है NOTAM, क्यों जारी करते, किस लिए पड़ती जरूरत? भारत ने जारी किया है 4 दिन के लिए

Notice to Airman Explainer: भारत ने NOTAM जारी करके बंगाल की खाड़ी को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है. नोटम 4 दिन के लिए जारी हुआ है और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के लिए जारी किया गया है. हालांकि अभी अपडेट नहीं आया है, लेकिन इससे पाकिस्तान और बांगलादेश जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है.

विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी 2520 किलोमीटर एरिया में फैली है.

Notice to Airman Explainer: भारत ने 2520 किलोमीटर एरिया में फैली बंगाल की खाड़ी को 4 दिन के लिए नो फ्लाई जाने घोषित किया हुआ है. नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) जारी करके 17 से 20 दिसंबर के लिए बंगाल की खाड़ी को बंद कर किया है. इन 4 दिन में बंगाल की खाड़ी समुद्री जहाजों की आवाजाही नहीं होगी और न ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर से कोई प्लेन या एयरक्राफ्ट गुजरेगा. वहीं सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक NOTAM लागू रहेगा, क्योंकि इन 4 दिन में डेफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) को K-4 पनडुब्बी के जरिए बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का परीक्षण करना है.

यह भी पढ़ें: भारत की बढ़ी ताकत, शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल Prithvi-II और Agni-I का किया सफल परीक्षण, जानें इनकी खासियत

क्या होता है नोटम और कौन जारी करता?

NOTAM का मतलब नोटिस टू एयरमैन है, जो एक प्रकार की आधिकारिक सूचना है, जिसे पायलटों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और एयरलाइंस के लिए जारी किया जाता है. भारत में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है. इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) के द्वारा निर्धारित कोड और निर्देशों के अनुसार नोटम तैयार किया जाता है. नोटम को एयरोनॉटिकल इन्फॉर्मेशन सर्विस (AIS) या इंटरनेशनल नोटम ऑफिस (NOF) को भेजा जाता है. भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में NOF हैं.

विज्ञापन

मिसाइल टेस्ट के लिए कौन जारी करता?

बता दें कि समुद्र में या जमीन पर किसी भी तरह के सैन्य अभ्यास के लिए या मिसाइल टेस्ट के लिए भारतीय वायुसेना, नौसेना, थलसेना के अनुरोध पर रक्षा मंत्रालय AAI से अनुरोध करता है, फिर नोटम जारी होता है. भारत में 3 प्रकार के NOTAM जारी होते हैं, एक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर Series A, पड़ोसी देशों के लिए Series B और घरेलू उड़ानों के लिए Series C का नोटम जारी होता है. वहीं नोटम सीमित अवधि के लिए होते हैं और पायलटों को फ्लाइट के लिए निकलने से पहले इससे जड़े अपडेट देखने अनिवार्य होते हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की परमाणु मिसाइल कितनी खतरनाक होगी? कहीं अमेरिका के लिए खतरा तो नहीं

विज्ञापन

क्यों जारी करते और क्यों जरूरी होता?

नोटम तब जारी किया जाती है, जब उड़ानों के लिए खतरा हो या कोई विशेष गतिविधि जैसे मिसाइल परीक्षण, सैन्य अभ्यास करना होता है. उड़ानों और समुद्री जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नोटम जारी किया जाता है, ताकि किसी तरह का हादसा न हो. नोटम तब भी जारी किया जाता है, जब रनवे बंद करना हो, नेविगेशन में प्रॉब्लम हो, मौसम संबंधी एडवाइजरी हो या पक्षियों से उड़ानों को खतरा हो आदि. हालांकि नोटम जारी होने से आम लोगों के जीवन, वर्किंग या रुटीन पर सीधा असर नहीं पड़ता है, लेकिन कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदले जा सकते हैं या उड़ानों में देरी हो सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola