IMD predicted Chances of rain in Delhi NCR: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार रात से दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने और साथ ही बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम था। आईएमडी ने कहा कि बारिश के बाद हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस रहा
शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहेगी।
उत्तराखंड में बर्फबारी
मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 नवंबर यानी सोमवार से उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विज्ञान के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ रविवार को हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
मध्य प्रदेश में पहली शीतकालीन बारिश
दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को सर्दियों के मौसम की पहली बारिश हुई, जिसके लिए आईएमडी ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। बता दें कि सोमवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की सम्भावना है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
18 mins agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
56 mins agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
1 hr ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
4 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines