India Meteorological Department Forecast: मौसम विभाग ने 7 जनवरी से 9 जनवरी के बीच हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बारिश को लेकर मौसम विभाग के प्रेडिक्शन गलत साबित हुए हों। इससे पहले दिसंबर 2023 में तमिलनाडु में विभाग भारी बारिश के बारे में सही आंकलन करने में नाकाम रहा था, जिससे वहां दो दिन में करीब 10 लोगों की जानमाल का नुकसान हुआ था।
प्रेडिक्शन के समय हालत थे, बाद में मौसम ने ली करवट
अब एक बार फिर इस मुद्दे पर चर्चा गर्म है कि आखिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी बार-बार गलत साबित क्यों हो रही हैं। इस बारे में अब मौसम विभाग के अधिकारियों ने सफाई दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिस समय बारिश का अलर्ट जारी किया गया था उस समय cyclonic circulation बन रहे थे लेकिन उसके बाद मौसम ने करवट ली और इन राज्यों में बारिश नहीं पहुंची। लेकिन इसका मतलब यह नहीं हुआ कि अलर्ट गलत दिया गया था।
कोई भी मौसम एजेंसी हर समय सटीक नहीं दे सकता
India Meteorological Department Forecast (IMD) के डायरेक्टर जनरल एम महापात्र ने मीडिया को बयान देते हुए स्पष्ट किया कि कोई भी मौसम एजेंसी हर समय सटीक नहीं हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि जब बात गैर-मौसमी बारिश की हो तो भविष्यवाणी को गलती कहना सही नहीं है। उनका कहना था कि लगातार पिछले कुछ वर्षों में आईएमडी के पूर्वानुमानों में इम्पूवमेंट आई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल मौसम विभाग हाई रेजोल्यूशन इक्विपमेंट के साथ काम करती है। इसके अलावा विभाग साल 2025 तक पृथ्वी विज्ञान से जुड़े कई डॉपलर रडार नेटवर्क का विस्तार करने वाला है
चार राज्यों में सर्द हवाएं जारी
इससे पहले मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन सर्द हवा चलने का अनुमान जताया है। इन राज्यों में कंपकंपाने वाली ठंड जारी रहेगी। इसके अलावा रुक-रुककर हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं।
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
27 mins agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
2 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
4 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines