Isro gaganyaan mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से गगनयान अंतरिक्ष यान की तस्वीरों को जारी किया गया है। इसरो ने 2024 दिसंबर तक तय कर रखा है कि दो से तीन लोगों को अंतरिक्ष में ले जाया जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से कहा गया है कि वे लोग जल्द ही मिशन के लिए मानव रहित उड़ान को लेकर भी टेस्टिंग शुरू करेंगे। जिसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। एजेंसी की ओर से इस बाबत ट्वीट किया गया है। एजेंसी की ओर से कहा गया है कि अभी फ्लाइट टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इससे क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन को प्रदर्शित किया जाना है।
यह भी पढ़ें-अफगानिस्तान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, नेपाल में भी कई जगह कांपी धरती
गगनयान परियोजना का मिशन एक से लेकर तीन दिन तक का रहेगा। इसके तहत दो से तीन लोगों को पृथ्वी के चारों और लगभग 400 किलोमीटर का गोलाकार चक्र कटवाया जाएगा। इसके बाद उनको निर्दिष्ट स्थान पर उतारा जाएगा। जिसके बाद सेफ्टी के साथ धरती पर वापस लाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इससे पता लगेगा कि भारत की कितनी क्षमता समंदर में है।
इसरो की ओर से कहा गया है कि मिशन की सफलता के बाद शेष मानवरहित मिशनों के लिए एक मंच तैयार होगा। भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ये पहला गगनयान मिशन होगा। क्रू मॉड्यूल के संबंध में एक विज्ञप्ति भी एजेंसी की ओर से जारी की गई है। परीक्षण वाहन को एकल चरण तरल रॉकेट की तरह बनाया गया है। जिसको खास मिशन के लिए डेवलप किया गया है।
पेलोड में क्रू मॉड्यूल सिस्टम किया गया है इंस्टाल
पेलोड में क्रू मॉड्यूल के अलावा क्रू एस्केप सिस्टम को इंस्टाल किया गया है। वहीं, इंटरफेस एडेप्टर भी इसमें लगाया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि क्रू मॉड्यूल को बेंगलुरु में इसरो के विद्युत टेस्टिंग से भी गुजरना पड़ा है। साउंड परीक्षण भी किया गया है। 13 अगस्त को इस गगनयान को एसडीएससी-एसएचएआर में भेजा गया था, ताकि और बेहतर प्रक्रिया हो सके।
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines