India’s First Under Water Metro Tunnel Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता में भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो टनल का उद्घाटन किया। यह टनल हुगली नदी में बनाया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने देश भर में कई प्रमुख मेट्रो और रैपिड ट्रांजिट परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। इसे शहरी गतिशीलता और कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ग्रीन लाइन का 4.8 किमी लंबा हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड पहली अंडर-रिवर परिवहन सुरंग होगी। हावड़ा मेट्रो स्टेशन भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है।
पूरा होगा 100 साल पुराना सपना
बता दें कि भारत में जन्मे एक ब्रिटिश इंजीनियर ने आज से करीब 100 साल पहले कोलकाता और हावड़ा के बीच पानी के नीचे रेलवे लाइन का सपना देखा था, जो आज पूरा हुआ है। उस इंजीनियर का नाम है- सर हार्ले डेलरिम्पल-हे (Sir Harley Dalrymple-Hay)। उनका जन्म बीरभूम में हुआ था। उन्होंने 1921 में कोलकाता में पानी के नीचे रेलवे लाइन का सपना देखा था। मेट्रो टनल पर प्रस्तुति के दौरान उनका नाम भी प्रदर्शित किया गया। बताया जाता है कि सुरंग नदी के तल से 13 मीटर नीचे और जमीन की सतह से 37 मीटर यानी 120 फीट से नीचे है। नदी में चार बोरहोल किए गए थे।
अंडर वाटर मेट्रो टनल की खासियतें
- टनल की लंबाई करीब 520 मीटर और ऊंचाई 6 मीटर है।
- यह टनल नदी से अगले 100 सालों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
- देश की पहली मेट्रो है, नदी के नीचे चलाई जाएगी।
- हावड़ा से एस्प्लेनेड रोड तक की कुल दूरी 4.8 किलोमीटर है।
- टनल से 45 सेकंड में मेट्रो गुजर जाएगी।
- टनल का निर्माण हुगली नदी पर बनाया गया है।
भारत की पहली परिवहन सुरंग कौन-सी है?
कोलकाता मेट्रो विस्तार में हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो खंड शामिल है, जो नदी के नीचे से गुजरने वाली भारत की पहली परिवहन सुरंग है। यह देश के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। यह खंड न केवल इसके निर्माण में शामिल तकनीकी कौशल को प्रदर्शित करता है, बल्कि कोलकाता के दो व्यस्त क्षेत्रों को जोड़ने, शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क की दक्षता और पहुंच को बढ़ाने के रणनीतिक महत्व पर भी प्रकाश डालता है। अंडरवाटर मेट्रो के अलावा, प्रधानमंत्री कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड और तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन करेंगे, जो जोका-एस्प्लेनेड लाइन का हिस्सा है। माजेरहाट मेट्रो स्टेशन रेलवे लाइनों, प्लेटफार्मों और एक नहर तक फैला हुआ ऊंचा स्टेशन है, जो शहरी गतिशीलता में सुधार के विजन को प्रदर्शित करता है।
यह भी पढ़ें: क्या है हाइड्रोफिलिक गैसकेट? जिसके इस्तेमाल से तैयार हुई कोलकाता अंडर वाटर मेट्रो टनल
कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
उद्घाटन समारोह कोलकाता तक ही सीमित नहीं रहेगा। पीएम मोदी ने देश भर में कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई, जिनमें रूबी हॉल क्लिनिक से रामवाड़ी तक पुणे मेट्रो का विस्तार, एसएन जंक्शन मेट्रो स्टेशन से त्रिपुनिथुरा मेट्रो स्टेशन तक कोच्चि मेट्रो रेल चरण I एक्सटेंशन, ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक आगरा मेट्रो का विस्तार और दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडो के दुहाई-मोदीनगर (उत्तर) खंड शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक परियोजना को सड़क में भीड़ को कम करने और निर्बाध व आरामदायक कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के किस सीएम ने पीएम मोदी को बताया बड़ा भाई? हाल ही में हासिल की थी सत्ता
संबंधित खबरें
'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
35 mins agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
3 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
11 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines