नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को चीन के साथ संबंधों पर एक सवाल के जवाब में कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दिल्ली में कहा, “स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है। कुछ सकारात्मक कदम उठाए गए हैं, लेकिन कुछ और उठाए जाने की जरूरत है।”
अभी पढ़ें – भारत ने अमेरिकी राजदूत ब्लोम के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के दौरे पर आपत्ति जताई
चीन के साथ LAC पर विवाद को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि LAC पर डिसइंगेजमेंट के जो कदम जरूरी हैं, अभी उस स्थिति तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसा कहना सही नहीं होगा कि स्थिति सामान्य है। कुछ सकारात्मक कदम हुए हैं, लेकिन कुछ कदम अभी शेष हैं।
भारत और चीन ने पिछले महीने अपनी वास्तविक सीमा पर गतिरोध स्थल से सैनिकों को वापस बुलाया था। उस वक्त रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि दोनों पक्षों ने शीर्ष स्तर की सैन्य वार्ता के 16वें दौर के दौरान गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स के क्षेत्र में सैनिकों की वापसी शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है।
अभी पढ़ें – ‘पाकिस्तान में पिछले 9 महीनों में 6 भारतीय कैदियों की मौत’, विदेश मंत्रालय का बयान
भारत लगातार इस बात पर कायम रहा है कि एलएसी पर द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए शांति महत्वपूर्ण है। पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद 5 मई 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू हो गया था। दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों और भारी हथियारों को वहां तैनात कर दिया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
1 hr agoLIVE: गोवा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'गोय राखोन यात्रा'
1 hr agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
10 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
11 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
11 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
12 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
13 hrs ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
14 hrs ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines