Ladakh Border Diwali Celebration: भारत और चीन के बीच एलएसी पर हुए समझौतों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में अब नई गर्माहट महसूस की जा रही है। दिवाली के मौके पर लद्दाख बॉर्डर के कई पॉइंट्स पर दोनों देशों के सैनिकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां भेंट कीं। गुरुवार को दिवाली के मौके पर अलग ही नजारा बॉर्डर पर देखने को मिला। आपको बता दें कि हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रूस में पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वार्ता हुई थी। जिसमें कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। जिसके बाद अब विवादित पॉइंट्स डेमचोक और देपसांग जैसे इलाकों से दोनों देशों की सेनाओं की वापसी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:‘नेतन्याहू के बेडरूम तक पहुंच सकते हैं हमारे ड्रोन…’, हिजबुल्लाह की इजराइल को धमकी, जंग रोकने को दिया ये ऑफर
इन बिंदुओं पर कई बार सैनिकों के बीच टकराव हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को एलएसी पर पांच बॉर्डर पॉइंट्स पर फौजियों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ है। विवादित बिंदुओं पर दोनों देशों के बीच जल्द गश्त शुरू होने की बात सामने आ रही है। हालांकि सैनिकों के पीछे हटने के बाद सत्यापन प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। वहीं, ग्राउंड कमांडर्स के बीच अभी गश्त के तौर तरीकों को लेकर भी निर्णय लिया जाना है। रिपोर्ट्स के अनुसार कमांडर स्तर की बातचीत अभी जारी रहेगी।
चार साल से जारी था गतिरोध
बता दें कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 21 अक्टूबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें बताया गया था कि चीन के साथ बॉर्डर विवाद को लेकर बातचीत चल रही थी। जिसमें एक समझौते को अंतिम रूप देने की बात उन्होंने कही थी। 2020 में विवाद सामने आने के बाद उन्होंने समाधान की उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा था कि पूर्वी लद्दाख में गश्त और जवानों के पीछे हटने को लेकर फैसला हो चुका है। इससे उम्मीद है कि चार साल से जारी गतिरोध खत्म हो जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान भी गुरुवार को सामने आया था। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन अपने सैनिकों को वापस बुलाने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर चुके हैं। वापसी के बाद रिश्तों को और आगे ले जाने के प्रयास करेंगे। अभी हमें इसके लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:कौन थी गुरसिमरन कौर? 3 साल पहले जालंधर से गई थी कनाडा, बेकरी के ओवन में धधकती मिली बॉडी
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
4 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
6 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
7 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
7 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines