India Chenab Rail Bridge: क्या आपको पता है दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज और दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज किस देश में बना है? देश के कई लोगों को इस सवाल का जवाब नहीं पता होगा। लेकिन जानकर खुशी होगी कि यह ब्रिज भारत में बना है, जिसका नाम चिनाब रेल ब्रिज है। इस ब्रिज का अमेजिंग स्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग टेलेंट किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। चलिए जम्मू-कश्मीर के धरोत में बने इस शानदार ब्रिज के अक्ट्रेक्टिव फेक्ट्स पर नजर डालते हैं।
चिनाब रेल ब्रिज की शुरुआत
भारतीय रेलवे ने अगस्त 2004 की शुरुआत में अपनी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक, चिनाब रेल ब्रिज पर काम शुरू किया। इस प्रोजेक्ट को नेशनल प्रोजेक्ट घोषित किया गया। इसमें उधमपुर शहर से लेकर जम्मू के बारामुल्ला जिले तक एक नई रेलवे लाइन का निर्माण शामिल था। इसमें कई सुरंगें और पुल शामिल थे। इस प्रोजेक्ट का समापन चिनाब नदी की गहरी खाई पर एक नए स्टील आर्च पुल के निर्माण के साथ हुआ। यह एक मोन्यूमेंटल प्रोजेक्ट था, जिसे भारतीय रेलवे ने सच्चाई में बदला।
झेल सकता है तीव्र भूकंप
जिस क्षेत्र में चिनाब पुल का निर्माण हुआ है, वह एक ऐसे भूभाग पर स्थित है जो टेक्टोनिकली एक्टिव रीजन और जियोलॉजिकली काफी जटिल है। यह क्षेत्र हमेशा भूकंपीय खतरे का भी सामना करता है, यहां कई भूकंप आ चुके हैं। IIT दिल्ली, IIT रुड़की और IISC बैंगलोर ने क्षेत्र के भूकंपीय खतरे को विस्तार एनालाइज किया है। उसी के हिसाब से इस पुल का निर्माण किया गया है। यह पुल रिक्टर पैमाने पर 8 की तीव्रता तक के भूकंप, हाई इंटेंसिटी वाले विस्फोट और 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की हवाओं का सामना कर सकता है। इन तथ्यों को जानने के बाद चिनाब पुल का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
पेरिस के एफिल टॉवर से ऊंचा है ब्रिज
चिनाब नदी पर बने इस पुल की ऊंचाई 359 मीटर है, जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज बनाता है। दिलचस्प बात यह है कि यह पुल पेरिस के एफिल टॉवर से भी ऊंचा है, जिसकी ऊंचाई 330 मीटर है। चिनाब रेल ब्रिज कटरा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे खंड पर महत्वपूर्ण कड़ी है, जो कश्मीर रेलवे प्रोजेक्ट के उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला खंड का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: गुजरात ने इस मामले में लगाई जीत की हैट्रिक; CM भूपेंद्र पटेल बोले- इसी तरह आगे बढ़ेंगे हम
आर्च ब्रिज का शानदार डिजाइन
नवंबर 2017 में इस पुल के बेस सपोर्ट पूरे हो गए, जिसके बाद मैन आर्च के निर्माण का काम शुरू हुआ। अप्रैल 2021 में, चिनाब रेल पुल का आर्च पूरा हो गया और अगस्त 2022 में पूरे पुल का निर्माण पूरा हो गया। चिनाब रेल पुल का डिजाइन एक बड़े स्पैन वाले सिंगल आर्च स्टील ब्रिज जैसा है और जिसके दोनों तरफ एप्रोच वायडक्ट हैं। आर्च दो-रिब्ड है और इसे बनाने के लिए बड़े स्टील ट्रस का इस्तेमाल किया गया है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines