भारत और न्यूजीलैंड ने सोमवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर डील पक्की कर ली है, जिससें दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है. इस समझौते का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात के बाद हुआ. समझौते में सबसे खास है कि कुशल भारतीय कारोबारियों को मिलने वाला वर्क वीजा. डील के मुताबिक व्यापारियों को 5 हजार अस्थाई वर्क वीजा मिलेंगे. साथ ही वर्किंग होलिड वीजा और पढ़ाई के बाद जॉब ऑफर्स को बढ़ावा देने पर भी फोकस किया गया है, जिससे भारतीयों को बेहतर अवसर मिलेंगे. भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसे भारत की के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. अब दोनों देशों ने अगले 5 सालों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की ठानी है.
क्या होगा फायदा?
ब्रिटेन और ओमान के साथ हुए समझौतों के बाद इस साल होने वाला ये तीसरा FTA है, जिसके तहत भारत को उनके बाजारों में बिना किसी शुल्क के एंट्री मिलेगी. भारत से न्यूजीलैंड को होने वाले 100% निर्यात पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी. इससे कपड़े, चमड़ा, जूते, समुद्री प्रॉडक्ट्स, रत्न और गहने, हैंडिक्राफ्ट, ऑटोमोबाइल समेत कई चीजों के व्यापार में बड़ा फायदा होने की उम्मीद है. इसके अलावा इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन जैसे बिजनेस को भी फायदा मिलेगा.
किसानों की बढ़ेगी आमदनी
न्यूजीलैंड भारत में 20 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगा. फ्री ट्रेड डील में एक बड़ा निवेश प्रस्ताव भी शामिल किया गया है, जिसके मुताबिक न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत में 20 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) लाएगा. ये भारत के इंडस्ट्रियल और इकॉनोमिक विस्तार के लक्ष्यों को मजबूती देगा. दोनों देशों के बीच हुई FTA डील से भारत के किसानों को फायदा होगा. न्यूजीलैंड के बाजारों तक भारत के फल-सब्जियां, अनाज, मसाले भी पहुंचेंगे. इससे किसानों की आय में इजाफा होगा.
ये भी पढ़ें: पासपोर्ट होल्डर्स के लिए खुशखबरी, दुबई जाना अब और होगा आसान, भारत-सऊदी अरब में साइन हुई ये डील
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines