हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भोपाल में होगी गठबंधन की पहली रैली, दिल्ली में कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक लिए गए ये बड़े निर्णय

विज्ञापन
KC Venugopal

INDIA Alliance Coordination Committee Meeting Update: राजधानी नई दिल्ली में बुधवार 13 सितंबर को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर विपक्षी गठबंधन इंडिया की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक में हमने देश के अलग-अलग राज्यों में रैलियां करने का फैसला किया है। पहली रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में भोपाल में होगी। जिसमें मोदी सरकार में बढ़ रही बेरोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों को जनता से अवगत कराया जाएगा। वेणुगोपाल ने बताया कि सभी दल जाति जनगणना के मुद्दे पर भी सहमत हुए हैं।

लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प मिलकर पूरा करेंगे

वहीं वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी। सभी पार्टियां इसे लेकर जल्द ही फैसला करेंगी। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में टीएमसी से कोई शामिल नहीं हुआ क्योंकि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को ईडी ने समन जारी किया था। मीटिंग खत्म होने ने पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि हमने साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया था इसे हम मिलकर पूरा करेंगे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार मीटिंग में सीट बंटवारे को लेकर फाॅर्मूला मांगा गया है। अभी यह तय किया जाना बाकी है कि कौनसी सीटों पर भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा।

पात्रा ने बैठक को बताया हिंदू विरोधी

वहीं विपक्ष की बैठक को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज होने वाली बैठक हिंदू विरोधियों की है। यह सीट शेयरिंग की बैठक नहीं है। इनका उद्देश्य हिंदू धर्म को समाप्त करना है। उन्होंने हिंदू धर्म को डेंगू, मलेरिया, कोरोना और एड्स कहा था। वे हिंदू धर्म की तुलना बीमारियों से करते हैं। संबित पात्रा को लेकर संजय राउत ने कहा कि इस देश में कोई भी हिंदू विरोधी नहीं है। इस देश में हर धर्म का सम्मान होता है।

तेजस्वी बोले- सकारात्मक रही बैठक

इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बैठक सार्थक और सकारात्मक रही। कई मुद्दों पर चर्चा की गई और रणनीति पर चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि पहली भारतीय गठबंधन रैली भोपाल में आयोजित की जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी सदस्य सीट बंटवारे पर जल्द से जल्द निर्णय लेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें