पाकिस्तान से रिश्तों में तनाव के बीच भारत ने अफगानिस्तान के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए वीजा डिप्लोमेसी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक, 4 साल पहले तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के के बाद अफगान नागरिकों को वीजा बंद कर देने के फैसले को भारत ने पलट दिया है। भारत ने अफगान नागरिकों के लिए फिर से वीजा जारी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जो निवेशकों, कलाकारों, एथलीटों, छात्रों और इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके अटेडेंड के साथ ही संयुक्त राष्ट्र राजनयिक वीजा के लिए आवेदन की अनुमति देता है। भारत ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
इन कैटेगरी में दिए जा रहे वीजा
भारत ने अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए एक बार फिर वीजा जारी करना शुरू कर दिया है। अभी 6 कैटेगरी के वीजा जारी किए जा रहे हैं। इनमें बिजनेस, स्टूडेंट्स, मेडिकल, मेडिकल अटेंडेंट, एंट्री और संयुक्त राष्ट्र राजनयिक वीजा वीजा शामिल हैं।
- छात्र वीजा – भारत में पढ़ाई के लिए।
- बिजनेस वीजा – कारोबारी यात्रा और बिजनस पार्टनरशिप के लिए।
- मेडिकल और मेडिकल अटेंडेंट वीजा – इलाज के लिए भारत आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों के लिए।
- एंट्री वीजा – रिश्तेदारों, कलाकारों और विशेष परिस्थितियों के लिए।
- संयुक्त राष्ट्र राजनयिक वीजा – यूएन से जुड़े अफगान राजनयिकों के लिए।
हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई, लेकिन वीजा अप्रैल के आखिर से मिलने शुरू हो गए हैं। अप्रैल के अंत में लॉन्च किए गए इस पोर्टल पर जारी वीजा श्रेणियों में अवैतनिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सांस्कृतिक व्यक्ति, भारत में संपत्ति के मालिक और देश में अध्ययन करने वाले परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। इसके लिए आवेदकों को एक तस्वीर, वैध पासपोर्ट और व्यक्तिगत विवरण, जन्म तिथि और पासपोर्ट की समाप्ति तिथि दिखाने वाला राष्ट्रीय पहचान पत्र अपलोड करना होगा।
वीजा पोर्टल पर ‘नया अफगान वीजा मॉड्यूल’ लॉन्च
सरकार की ओर से यह फैसला अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लिया गया और इसका क्रियान्वयन सरकारी वीजा पोर्टल indianvisaonline.gov.in पर ‘नया अफगान वीजा मॉड्यूल’ लॉन्च करके किया गया है। बता दें कि 15 अगस्त 2021 को काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत ने सभी वीजा सेवाओं को सुरक्षा कारणों से तत्काल सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद हजारों अफगान नागरिकों, खासकर छात्रों, व्यापारियों और इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए भारत आना मुश्किल हो गया था।
संबंधित खबरें
नदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
16 mins agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
46 mins agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
1 hr ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
2 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
3 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
3 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
4 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
11 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
14 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines