Independence Day 2023: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर पक्ष और विपक्ष के कई नेता मौजूद रहे लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस कार्यक्रम में नहीं आए। उनका समारोह में नहीं आना चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी खाली कुर्सी की फोटो शेयर हो रही है। हालांकि बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी आंखों में कुछ समस्या थी इसलिए वे इस समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए।
खरगे की खाली कुर्सी बनी चर्चा का विषय
पीएम मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। लेकिन इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। जब इस मामले में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में खड़गे जी लगे हुए हैं। कई लोग लाल किला नहीं पहुंच पाते। वह स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग ले रहे हैं। वहीं लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने कहा कि खड़गे साहब ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं को संबोधित किया।
और पढ़ें – तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का बना रहे प्लान तो पढ़ लें ये खबर, वरना जान-माल का होगा नुकसान
समारोह में आता तो होती समय की बर्बादी
वहीं कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा फहराने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे आंखों में समस्या थी। इसलिए मैं लाल किले पर आयोजित समारोह में हिस्सा नहीं ले पाया। मुझे अपने आवास के अलावा कांग्रेस मुख्यालय में भी ध्वजारोहण करना था। इसके बाद उन्होंने कहा कि यहां तो मैं पहुंच ही नहीं सकता था। सिक्योरिटी का इश्यू रहता है। पहले तो पीएम के जाने तक कोई नहीं जा सकता था। अब ये परंपरा भी बदल गई है गृहमंत्री के जाने तक कोई नहीं जाता। फिर रक्षा मंत्री, स्पीकर सब लोग जाते हैं। इसलिए मेरा नंबर नहीं लगता।
और पढ़ें – मेवात CIA की बड़ी कार्रवाई, बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार; मुस्लिमों से कहा था-जीजा
साधा पीएम मोदी पर निशाना
इससे पहले खड़गे ने एक वीडियो संदेश के जरिए पीएम मोदी की आलोचना की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों की तारीफ करते हुए कहा कि हर किसी प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति में अपना योगदान दिया है। लेकिन वर्तमान में कुछ लोग है जिनको लगता है कि उनके आने के बाद ही सब कुछ बदला है। विपक्ष लोकतंत्र की आवाज होता है लेकिन आजकल उसको दबाया जा रहा है। संसद में हमारे माइक बंद किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग को कमजोर किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
14 mins ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
55 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
3 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines