IMD Weather Update: उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में अब सर्दी पूरा रंग दिखा रही है। एमपी, राजस्थान और दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट है। इन राज्यों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। कई राज्यों में पारा जमाव बिंदु पर है। माउंट आबू में कार की छतों पर पड़ी ओस की बूंदें जम गईं। सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंधप्रदेश के रायलसीमा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार एमपी, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन
राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन पारा गिर गया। यहां 10 दिसंबर को पारा गिरकर 4.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ये इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। अगले 2 दिन तापमान में और गिरावट आ सकती है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है।
बर्फीली हवाओं से ठिठुरा एमपी
बर्फीली हवाओं के कारण पूरा एमपी ठिठुर गया है। दिन और रात का तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को पंचमढ़ी देश का 10वां सबसे ठंडा शहर रहा। राजस्थान में सर्दी कड़ाके की पड़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश के तीन शहरों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। सीकर के फतेहपुर में पारा 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ेंः UP में बारिश… बिहार में सताएगा कोहरा, 10 जिलों में लुढ़का पारा, पढ़ें वेदर अपडेट
यूपी के 10 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट
यूपी के 8 शहरों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। लखनऊ के चिड़ियाघर में जानवरों के लिए हीटर लगाए गए हैं। बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार यूपी में अगले तीन दिन तक कोल्ड वेव चलेगी।
ये भी पढ़ेंः ‘BJP में पद के लिए पैसे का लेनदेन बर्दाश्त नहीं, सुबह 11 से पहले जो पैसे लिए, वो वापस करें’
संबंधित खबरें
LIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
48 mins agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
1 hr agoLIVE: वाराणसी में आज IAF का एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं PM मोदी
1 hr agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
10 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
10 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
11 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
12 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
15 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
16 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines