IMD Weather Forecast Delhi NCR Update: मौसम ने करवट बदल ली है। हाड़ कंपाने वाली ठंड को अब अलविदा कह दीजिए, लेकिन कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश होने के आसार है, जिससे सूखी ठंड परेशान कर सकती है।
दिल्ली-NCR में रविवार सुबह मौसम साफ रहा, जिससे दिन में धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन अन्य राज्यों में कोहरा होने के कारण दिल्ली आने वाली ट्रेनें लेट चल रही हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में कहीं-कहीं बारिश होने और कहीं-कहीं अच्छी धूप खिलने की भविष्यवाणी की है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की भी संभावना है, जिससे मैदानी राज्यों में सूखी ठंड पड़ सकती है।
देश में एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर में 31 जनवरी तक तेज बारिश होने का अलर्ट है। उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश संभव है।
पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सब हिमालयी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में सुबह कोहरा छाएगा, लेकिन दिन में धूप खिल सकती है, पर ठिठुरन रहेगी।
उत्तर प्रदेश में सर्दी का ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने, लेकिन धूप खिलने पर भी ठिठुरन बनी रहने की संभावना जताई है। शनिवार को सुलतानपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बरेली, बदायूं, सीतापुर, गोरखरपुर समेत कई शहरों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.9, हरदोई का न्यूनतम 6, कानपुर का 7.9, गोरखपुर में 5, वाराणसी में 6.4 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 27 जनवरी का दिन सबसे सर्दी के मौसम में सबसे गर्म रहा। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था।
वहीं राजधानी में हवा की गुणवत्ता भी ‘गंभीर’ से सुधरकर ‘बहुत खराब’ हो गई है। विजिबिलिटी में भी सुधार हुआ है। शनिवार दोपहर को AQI 396 था, जो शाम को 357 हो गया।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
1 hr ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
3 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
5 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
5 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
7 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
9 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
9 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines