IMD Weather Forecast September 2023: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मानसून रूठा हुआ है। बारिश नहीं होने से कुछ जगहों पर सूखे जैसी स्थिति पैदा हो गई है। आलम यह है कि बारिश नहीं होने से पिछले 122 सालों के दौरान सबसे सूखा अगस्त इस बार रहा।
उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, इन दिनों दिल्ली-एनसीआर देशभर में मानसून काफी कमजोर स्थिति में है, यही वजह है कि बारिश नहीं हो रही है। कई राज्यों में सूखे जैसे हालात हैं, वहीं उत्तर पूर्वी भारत में अच्छी वर्षा हो रही है। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में आगामी एक पखवाड़े के दौरान कम या हल्की बारिश होने की संभावना है।
कुछ राज्यों में होगी अच्छी बारिश
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, बाकी जगहों पर हल्की अथवा मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है।
सप्ताह के अंत तक सक्रिय होगा मानसून
आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह के आखिर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृतुंजय महापात्रा के अनुसार, मानसून की सक्रियता से एक बार फिर देश के मध्य और दक्षिण के भागों में बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञानी के मुताबिक, इस महीने (सितंबर) में देशभर में 167,9 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। यह कुलमिलाकर लंबी अवधि के औसत बारिश का करीब-करीब 91-109 प्रतिशत होगा। इस लिहाज से मानसूनी बारिश का यह औसत सामान्य से कम होगा।
क्या है अल-नीनो जो मानसून के लिए नहीं बना संकट, भारत में फेल हुआ इसका प्रभाव
दिल्ली में पिछले डेढ़ महीने से भी अधिक समय से शुष्क मौसम चल रहा है। मानसून के रूठ जाने से बारिश नहीं हो रही है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस बीच मानसून के सक्रिय होने से अन्य राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने का ही अनुमान जताया गया है।
भारत सरकार को भी चौंका देगी IMD की ताजा रिपोर्ट
उधर, बारिश नहीं होने से दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्ससियस के आसपास चल रहा है, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री के आसपास है। वहीं, बारिश नहीं होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़ा हुआ है।
संबंधित खबरें
सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 mins agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
23 mins ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
1 hr agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 hr agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
2 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
4 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines