IMD Weather Forecast: भारत के दक्षिण राज्य तमिलनाडु बुधवार से लगातार बारिश से जूझ रहा है, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, भारी ट्रैफिक जाम हो गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 और 3 दिसंबर के लिए चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम एजेंसी के अनुसार, राज्य के तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विलुप्पुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, स्लिपर नागपट्टिनम, तिरुवरुर जिलों, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
बारिश के चलते स्कूल बंद
लगातार भारी बारिश के कारण राजधानी में स्कूल बंद हैं। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम भी चक्रवात की चेतावनी के मद्देनजर अराकोणम शहर में तैयार है।
आंध्रप्रदेश और पुदुच्चेरी के लिए चेतावनी
भारत मौसम विभाग ने आंध्रप्रदेश और केन्द्र-शासित प्रदेश पुदुच्चेरी के यनम में 3 और 4 दिसंबर को बहुत भारी बारिश की उम्मीद जताई है, मौसम विभाग ने 115.6 से 204.4 मिमी बारिश की आशंका जताई है। एक्स पर एक पोस्ट में मौसम विभाग ने कहा, सुरक्षित रहें और आने वाले दिनों में बारिश के पूर्वानुमानों पर नजर रखना सुनिश्चित करें!
मैदानी इलाकों में भी कई स्थानों पर बारिश
चंडीगढ़ और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश और बूंदा-बांदी हुई, वहीं चंडीगढ़ में तापमान तीन से चार डिग्री तक लुढ़क चुका है। बीती रात से लगातार मूसलाधार बारिश के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा पर तो कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन कोहरे के चलते चॉपर सेवा प्रभावित हुई हैं। श्रद्धालु मां के जयगोशे के साथ पूरे माहौल को भक्ति में बना रहे हैं और भारी बारिश के बावजूद भी अपनी यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ चुकी है, पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाको में भी देखने को मिल रहा है।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines