हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अगले 24 घंटे भारी! ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, UP-बिहार में घने कोहरा के आसार, जानें अपने शहर का हाल

देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की वजह से दृश्यता काफी कम रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन
दिल्ली में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ है.

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ‘कोल्ड टॉर्चर’ शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में तापमान 2 से 4 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. उत्तर भारत सोमवार को भी भीषण शीतलहर की चपेट में रहने वाला है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि ‘भीषण शीतलहर’ और ‘घने कोहरे’ का कहर उत्तर-पश्चिमी भारत में जारी रहेगा.

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 12 जनवरी को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की वजह से दृश्यता काफी कम रहने की उम्मीद है. IMD ने चेतावनी दी है कि इससे ड्राइविंग में कठिनाई और बिजली की लाइनों में खराबी आ सकती है. जहां उत्तर भारत ठिठुर रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों जैसे तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बादल छाए रहेंगे.

विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है. बिहार के पटना, गया और भागलपुर जैसे जिलों में पूरे दिन धूप नहीं निकल रही. यही हाल लखनऊ और कानपुर समेत यूपी के कई शहरों का है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, भारत में सर्दी के मौसम पर असर डालने वाली वर्तमान ‘ला नीना’ स्थितियां 2026 के वसंत की शुरुआत तक समाप्त होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola