IMD weather alert: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में अगले 5–7 दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. 1 और 2 जनवरी को इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी, जबकि 2 से 5 जनवरी के बीच शीत लहर चल सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी. वहीं, IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में 1 से 3 जनवरी के दौरान शीतलहर चलने की आशंका है.
किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम
- दिल्ली-एनसीआर में 2 जनवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा रहेगा, यातायात और उड़ानों पर असर पड़ेगा
- पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. कुछ जिलों में ठंड बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है.
- हरियाणा, पंजाब में अगले 5–7 दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. 2–5 जनवरी के दौरान शीत लहर की स्थिति रह सकती है.
- उत्तराखंड में अगले 3–4 दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी.
- हिमाचल प्रदेश में 1–4 जनवरी के दौरान शीत लहर चलने की संभावना है. 3 जनवरी को कड़ाके की सर्दी का भी अलर्ट जारी किया गया है.
- बिहार में 3 जनवरी तक कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है. कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है.
- राजस्थान के कुछ हिस्सों में 4 से 7 जनवरी के बीच शीत लहर चलने की चेतावनी दी गई है, जबकि ओडिशा में 5 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा.
बाराबंकी में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा
IMD के अनुसार, देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस बाराबंकी (पूर्वी यूपी) में रिकॉर्ड किया गया है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में 4 से 7 जनवरी के बीच शीत लहर चलने की चेतावनी दी गई है, जबकि ओडिशा में 5 जनवरी तक घना कोहरा और तापमान में गिरावट बनी रह सकती है.
IMD ने घने कोहरे के कारण यातायात, रेल और विमान सेवाओं पर असर पड़ने की चेतावनी दी है. लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने, फॉग लाइट का उपयोग करने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज अलग रहेगा
वहीं दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज अलग रहेगा. तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 1 और 2 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अनुमान है.
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
18 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
47 mins agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
2 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
3 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
4 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
12 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines