IMD Weather Alert details in hindi: मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पांच राज्यों में अगले तीन दिन घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह कोहरा रहेगा। लोग खासकर सुबह व्हीकल ड्राइव करने वाले लोग सतर्कता बरतें। वाहनों की लाइट दिन में लो बीम पर ऑनकर वाहन चलाएं। इसके अलावा हाईवे पर वाहन अपनी लेन में चलाएं। ओवरटेक न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अलग-अलग सात जिलों में 13 जनवरी 2024 को इस बार के सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। आंकड़ों पर गौर करें तो यहां अलवर में अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद गंगा नगर में अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इतना ही नहीं जोधपुर में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
50 मीटर से भी कम रहेगी विजिबिलिटी, घर से ट्रेन और उड़ानों का अपडेट लेकर निकलें
मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में घना कोहरा रहने के आसार हैं। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहेगी। जिससे सड़क मार्ग, रेलमार्ग और उड़ानें बाधित होने का अनुमान है। लोगों से अपील है कि वह घर से निकलते हुए ट्रेन, फ्लाइटों का अपडेट लेकर निकलें जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
रात और सुबह अति घना कोहरा
पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 14 से 16 जनवरी तक रात और सुबह अति घटना कोहरा रहेगा। उत्तराखंड में सुबह विजिबिलिटी कम रहेगी। यहां कई मार्ग ड्राइवर्ट किए जा सकते हैं। मुख्य मार्ग बाधित रहने के आसार है। इसके अलावा 13 जनवरी को बिहार के पटना में न्यूनतम तापमान -1.5, गया में -1.7 और भागलपुर में -2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। लोग को खासतौर पर बुजुर्ग और बच्चों को सुबह जल्दी सैर न करने की सलाह दी गई है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
4 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
4 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
7 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
12 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
14 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
14 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines