Cyclone Hamoon latest update: तेज के बाद अब भारत पर एक और चक्रवात आने वाला है। समंदर में उठे इस बवंडर की आहट आसानी से सुनी जा सकती है। आईएमडी की ओर से कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अब चक्रवात का रूप ले चुका है। लेकिन इसका खास असर भारत के तटों पर पड़ने वाला नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है कि दबाव का क्षेत्र 6 घंटे में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ा है। इसके बाद इसने चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया।
शाम के समय कई जगह दिखी हलचल
शाम को साढ़े 5 बजे यह ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 230 किलोमीटर की दूरी पर था। लोकशन की बात पश्चिम बंगाल के हिसाब से करें, तो यह दीघा से 360 किलोमीटर दक्षिण में था। बांग्लादेश में खेपुपारा से लगभग 510 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में यह व्यवस्थित रहा। उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में 12 घंटे में इसके तूफान में बदलने की आशंका आईएमडी ने जताई है।
यह भी पढ़ें-‘हेलो! मैं नेशनल मीडिया ग्रुप से बोल रहा हूं’…नौकरी देने के नाम पर युवक से फ्रॉड, साढ़े 6 लाख रुपये ठगे
गहरे दबाव के रूप में ये 25 अक्टूबर को दोपहर तक खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करेगा। चक्रवात को देखते हुए ओडिशा में सरकार ने अलर्ट जारी किया है। कर्मियों को हर स्थिति में तैयार रहने को कहा है। वहीं, सूरत में भी अलर्ट है। बारिश के बाद लोगों से निचले इलाकों में आने की आह्वान किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि तूफान की मूवमेंट ओडिशा तट से लगभग 200 किलोमीटर दूर समंदर में होगी।
मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह
जिसके कारण ओडिशा और साथ लगते इलाकों में अगले दो-तीन दिन बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र की ओर से कहा गया है कि तूफान की गति 80 से 100 किलोमीटर के बीच रह सकती है। दुर्गा पूजा पंडालों को नुकसान हो सकता है। क्योंकि ये इतनी गति की हवा नहीं झेल सकेंगे। पिछले 24 घंटे में ही ओडिशा में लगभग 15 एमएम बारिश हो चुकी है। केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और भद्रक में मंगलवार सुबह बारिश के आसार हैं। लगभग 11 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें-अंगुली कटा बच्चा तड़पता रहा, डॉक्टर परिजनों को पीटते रहे; 3 सस्पेंड, 5 के खिलाफ FIR दर्ज
मछुआरों को विभाग ने सावधानी बरतने को कहा है। ओडिशा तट, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बुधवार तक नहीं जाने की सलाह दी है। कोलकाता, दक्षिण 24 परगना जिलों के कुछ हिस्सों और पूर्व मेदिनीपुर के इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। यहां हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है। दुर्गा पूजा आयोजकों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है।
संबंधित खबरें
आशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
23 mins agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
28 mins agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
1 hr agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
1 hr agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
5 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines