IITian Baba in Maha Kumbh 2025: दुनिया के सबसे बड़े महापर्व, महाकुंभ का आगाज हो चुका है। दुनिया के कई कोनों से लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज आ रहे हैं। महाकुंभ में आए कई अनोखे साधु-संत और नागा साधु लगातार सुर्खियों में है। इसी बीच आईआईटीयन बाबा भी अचानक चर्चा में आ गए हैं।
IITian बाबा उर्फ अभय सिंह
IITian बाबा का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। CNN न्यूज 18 को दिए इस इंटरव्यू में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कैमरे के सामने उन्होंने बताया कि वो एक IITian हैं और IIT मुंबई से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। यह सुनकर कई लोगों के होश उड़ गए। सभी की जुबां पर बस एक ही सवाल था कि कामयाबी की ऊंचाई छूने के बाद आखिर उन्होंने संन्यास क्यों ले लिया? IITian बाबा उर्फ अभय सिंह ने खुद इसका खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें- Steve Jobs की पत्नी क्यों नहीं छू सकीं शिवलिंग? काशी विश्वनाथ से सामने आई ये बड़ी वजह
IIT बॉम्बे से की इंजीनियरिंग
दरअसल इंटरव्यू के दौरान पत्रकार को बाबा की भाषा पर शक हुआ। ऐसे में उन्होंने बाबा से पूछ ही लिया कि आप काफी अच्छे से बात कर रहे हैं और भाषा से काफी पढ़े-लिखे लगते हैं। इसके जवाब में बाबा ने कहा कि हां मैंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस में इंजीनियरिंग की है।
क्यों लिया संन्यास?
IITian बाबा का असली नाम अभय सिंह है। संन्यास लेने का कारण बताते हुए बाबा ने कहा कि यह सबसे बढ़िया अवस्था है। ज्ञान के पीछे चलते जाओ, चलते जाओ, कहां तक जाओगे? यहीं पर आओगे।
इंजीनियरिंग से संन्यास तक
IITian बाबा का कहना है कि मूलरूप से वो हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्मस्थान हरियाणा है, लेकिन वो कई शहरों में रहे हैं। IIT मुंबई में 4 साल पढ़ाई करने के बाद उनकी रुचि फोटोग्राफी की तरफ हो गई। 3 इडियट्स फिल्म की तरह उन्होंने इंजीनियरिंग के बाद फोटोग्राफी में करियर बनाना चाहा। इस दौरान उन्होंने 1 साल तक फिजिक्स की कोचिंग भी पढ़ाई। आर्ट्स में मास्टर्स करने के बाद फोटोग्राफी शुरू की। जब उसमें भी मन नहीं लगा तो सब छोड़कर संन्यास ले लिया।
यह भी पढ़ें- साध्वी या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर? महाकुंभ में 30 साल की हर्षा रिछारिया ने बटोरीं सुर्खियां, तस्वीरें हो रहीं वायरल
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines