IIT Hyderabad Scholarship Details: स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियर बनना कई छात्रों का सपना होता है। हालांकि देश के टॉप इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग की फीस काफी महंगी होती है। छात्रों की इसी परेशानी से निपटने के लिए IIT हैदराबाद ने स्कॉलरशिप ऑफर निकाला है। जी हां, स्कॉलरशिप लेकर छात्र आसानी से IIT हैदराबाद से स्नातक की डिग्री हासिल कर सकते हैं।
IIT हैदराबाद का स्कॉलरशिप प्रोग्राम
हैदराबाद में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने पोस्ट ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट छात्रों को स्कॉलरशिप देने की योजना बनाई है। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत ना सिर्फ साइंस बल्कि आर्ट, डिजाइन और टेक्नोलॉजी के विषय भी मौजूद रहेंगे। तो आइए जानते हैं स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से…
Merit-Cum-Means (MCM) स्कॉलरशिप
1. जनरल, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
2. इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम का लाभ उठाने के लिए अभ्यार्थी की परिवारिक आय 4.5 लाख से कम होनी चाहिए।
3. अभ्यार्थी के माता-पिता को आयकर विभाग से प्राप्त होने वाला आय प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।
4. क्लास की कुल संख्या की सिर्फ 25 प्रतिशत सीटों को MCM स्कॉलरशिप के द्वारा भरा जाएगा।
5. स्कॉलरशिप का लाभ उठाने वाले अभ्यार्थियों को हर विषय में 7.0 का SGPA/CGPA हासिल करना होगा। साथ ही उनकी किसी भी विषय में बैकलॉग नहीं आनी चाहिए।
छात्रों को मिलेगी पॉकेट मनी
स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को ना सिर्फ IIT हैदराबाद में पढ़ने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें पॉकेट मनी भी दी जाएगी। IIT हैदराबाद की तरफ से सभी अभ्यार्थियों को हर महीने 1000 रुपये की धनराशि दी जाएगी।
SC/ST स्कॉलरशिप
1. अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST) से ताल्लुक रखने वाले अभ्यार्थी भी इस स्कॉलरशिप का फायदा उठा सकते हैं।
2. अभ्यार्थियों के परिवार की सालाना आय 4.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
3. SC/ST स्कॉलरशिप पाने वाले छात्र-छात्राओं को हर महीने 250 रुपये की पॉकेट मनी मिलेगी।
4. स्कॉलरशिप पाने के लिए अभ्यार्थियों को आयकर विभाग से मिलने वाला आय प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें- मौत को छू कर टक्क से वापस आया शख्स, 25 मिनट के लिए रुकी दिल की धड़कन और फिर…
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: 'शॉपिंग के लिए कहा, बंद करा दी दुकानें', राहुल गांधी का BJP पर आरोप
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines