IIT Baba Detained : महाकुंभ मेले के दौरान चर्चा में आए IIT वाले बाबा को जयपुर में हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनके पास से गांजा (मारिजुआना) बरामद किया और इसके बाद कुछ समय के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस से IIT बाबा को जमानत मिल गई।
क्या बोले अभय सिंह?
वहीं जब IIT वाले बाबा से गांजा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह ‘प्रसाद’ था और उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। अभय सिंह का कहना है कि सुसाइड और गिरफ्तारी की बार झूठी है। मैं गिरफ्तार नहीं हुआ लेकिन गांजा को लेकर केस दर्ज हुआ है। मुझे जमानत भी मिल गई है।
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कुछ देर हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया क्योंकि उनके पास से बरामद गांजे की मात्रा कम थी। पूछताछ के दौरान आईआईटी बाबा ने दावा किया कि वह एक अघोरी बाबा हैं और वह परंपरा के अनुसार गांजा का सेवन करते हैं।
यह भी पढ़ें : Ind-Pak मैच को लेकर IIT BABA की बड़ी भविष्यवाणी, महाकुंभ में वायरल हुआ ये शख्स
बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अभय सिंह जयपुर के एक होटल में रुके हुए हैं और किसी बात को लेकर हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस होटल पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से गांजा बरामद किया और हिरासत में ले लिया।
कौन हैं अभय सिंह?
IIT बाबा का असली नाम अभय सिंह है। महाकुंभ में उनके कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद से ही वह चर्चाओं में हैं। अभय सिंह मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। अभय सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की है। उनका सब्जेक्ट एयरोस्पेस था। इसके बाद उन्होंने सबकुछ छोड़कर बाबा बनने का फैसला किया। महाकुंभ के बाद से ही वह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines