IGI Airport Roof Collapse Terminal-1: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की छत गिरने के बाद शनिवार को भी टर्मिनल-1 पर विमानों का संचालन ठप रहा। ऐसे में अब एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने टर्मिनल-1 के विमानों को टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 पर ट्रांसफर कर दिया गया है। ऐसे में टर्मिनल-1 से उड़ानों के संचालन को लेकर संशय पैदा हो गया है, आशंका है कि दो महीने से भी ज्यादा का समय इसमें लग सकता है। ऐसे में शनिवार को टर्मिनल-1 पर भी चहल-पहल भी काफी कम रही।
टर्मिनल-1 पर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात CISF कर्मी भी आराम करते नजर आए। सूत्रों की मानें तो अभी 2 महीने का समय टर्मिनल – 1 को ठीक करने में लग सकता है। एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट का उड़ान संचालन सामान्य है। सभी उड़ानों का संचालन टर्मिनल -2 और 3 से किया जा रहा है।
30 प्रतिशत यात्रियों ने लिया रिफंड
बता दें कि IGI एयरपोर्ट की तीनों टर्मिनल से रोजाना लगभग 1400 उड़ानें संचालित होती हैं। इनमें से सबसे ज्यादा उड़ानों का संचालन टर्मिनल -2 और 3 से ही होता है। टर्मिनल-1 से केवल घरेलू उड़ानें ही संचालित होती हैं। शुक्रवार रात को छत गिरने की घटना के बाद से ही अब तक 70 प्रतिशत यात्रियों ने अपनी यात्रा को अगले दिन के लिए रीशेड्यूल कर दिया है जबकि 30 प्रतिशत यात्रियों ने अपना रिफंड लिया है। इंडिगो और स्पाइसजेट ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसके अलावा दोनों कंपनियों की वेबसाइट पर भी लगातार अपडेट दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः Delhi-NCR में बारिश से जगह-जगह जाम, ऑफिस जाने से पहले जान लें ट्रैफिक अपडेट
शुक्रवार को हुआ था हादसा
बता दें कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश हुई थी। इस दौरान एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की केनोपी बारिश के कारण ढह गई थी। इस हादसे में कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 3 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार के विकास की पोल खोलने जैसे कई बयान देते हुए आलोचना की थी।
यह भी पढ़ेंः तेज बारिश के बीच कैसे गिरी दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 की छत? क्या टल सकता था ये हादसा? देखें Video
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
20 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines