हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu-Kashmir: कश्मीर के सोपोर में IED बरामद, सेना को निशाना बनाने के इरादे से आतंकियों ने किया था प्लांट

विज्ञापन

आसिफ सुहाफ, कश्मीर: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के तुलीबल इलाके में मंगलवार सुबह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बम बरामद किया गया है। जानकारी के बाद सोपोर पुलिस, 52RR और CRPF मौके पर है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुलीबल में अमरगढ़ चौराहे के पास सोपोर बाईपास पर एक आईईडी मिला है। आईईडी को इलाके में आतंकियों ने सेना को निशाना बनाने के इरादे से लगाया था।

बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद

उन्होंने बताया कि आईईडी की सूचना के बाद सोपोर पुलिस, सेना की 52RR और सीआरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई। आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।

भारतीय सेना की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि मंगलवार तड़के स्टेट हाइवे के किनारे तुलीबल इलाके में उपलोना राष्ट्रीय राइफल्स के सुरक्षा बलों ने 2-3 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया।भारतीय सेना ने बताया कि आईईडी को बम डिस्पोजल टीम ने सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट मेथड से डिफ्यूज किया। दो घंटे के भीतर राज्य राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें