Palakkad man dies during eating Idli: क्या इडली खाने से किसी की मौत हो सकती है? जी हां, केरल में 50 साल के एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ है। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों को आशंका है कि सांस की नली ब्लॉक होने और दम घुटने से पीड़ित की मौत हुई है।
इडली खाने की थी प्रतियोगिता
मरने वाले की पहचान सुरेश के रूप में हुई है। वह केरल के Palakkad में रहता था और पेशे से ट्रक ड्राइवर था। पुलिस के अनुसार Kollapura में Onam का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ युवाओं ने इडली खाने की प्रतियोगिता रखी थी। इस प्रतियोगिता में सुरेश ने हिस्सा लिया। कम समय में ज्यादा इडली खाने के चक्कर में उसने एक साथ तीन इडली मुंह में डाल ली। अभी वह उन्हें निगल पाता कि उसकी सांस घुटने लगी।
ये भी पढ़ें: 50 दलित परिवारों का हुक्का-पानी किया बंद; जानें क्या है पॉक्सो एक्ट में दर्ज मामला?
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सुरेश को बदहवास होते देख आसपास मौजूद लोग उसे कार्यक्रम स्थल के पास स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्राथमिक जांच में सांस की नली जाम होने से सुरेश की मौत होने के कारण का पता चला है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा।
पुलिस ने इन धाराओं में की एफआईआर दर्ज
पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत होने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों ने प्रतियोगिता का आयोजन किया था उनसे पूछताछ की जा रही है। मरने वाले के परिजनों का बयान लिया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की जार ही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार का अलर्ट, 𝐒𝐌𝐒, 𝐂𝐚𝐥𝐥 or 𝐖𝐡𝐚𝐭𝐬𝐀𝐩𝐩 के इग्नोर करें ऐसे मैसे
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines