ICC World Cup 2023 IND vs PAK Match Crowd Singing Jai Shree Ram At Narendra Modi Stadium: भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच के दौरान शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। ये नारे उस वक्त लगाए गए, जब पाकिस्तानी खिलाड़ी मुहम्मद रिज़वान 49 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।
इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है। वीडियो के सामने आने के बाद तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने इसे अस्वीकार्य बताया। DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि ये अस्वीकार्य है, ये गवारा नहीं है। उधर, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ग्राउंड में बॉलीवुड मूवी ‘आदिपुरुष’ का गाना ‘जय श्रीराम, जय श्रीराम… राजाराम’ बजता सुनाई दे रहा है।
डीएमके नेता बोले- ये निम्न स्तर का है
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उदयनिधि स्टालिन ने लिखा कि भारत अपनी खेल भावना और आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ किया गया व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि दर्शकों का व्यवहार निम्न स्तर का है। खेलों के जरिए देश को एकजुट करना चाहिए। ये सच्चे भाईचारा को बढ़ावा भी देता है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु कैबिनेट में मंत्री उदयनिधि ने कहा कि खेल को नफरत फैलाने के एक उपकरण के रूप में उपयोग करना निंदनीय है।
सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे क्रिकेट प्रशंसकों की निरर्थक रणनीति बताया। वहीं, पैडी नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान अगले 10 दिनों में चेन्नई में 2 मैच खेलने जा रहा है। जो भी चेपॉक जा रहा है, पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भरपूर स्वागत करना सुनिश्चित करें। हर किसी से प्यार और सम्मान करें। मुझे भरोसा है कि मेरा शहर उस पागलपन की भरपाई करेगा जो मुहम्मद रिजवान को आज सहना पड़ा।
इससे पहले टॉस के दौरान जब बाबर आजम बात कर रहे थे, तब भी क्राउड ने हूट किया थी। इस बीच, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आजम को अपनी ऑटोग्राफ वाली जर्सी गिफ्ट की।
संबंधित खबरें
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर 4 हफ्ते की रोक, HC ने नहीं दी नमाज की इजाजत
3 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines