डॉग वॉक विवाद से सुर्खियों में आए सीनियर IAS अधिकारी संजीव खिरवार की तीन साल बाद दिल्ली वापसी हुई है. उन्हें दिल्ली नगर निगम (MCD) का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने ये नियुक्ति आदेश जारी किया है और इसे दिल्ली के उपराज्यपाल के कार्यालय को भी बताया गया है. इससे पहले MCD के कमिश्नर अश्विनी कुमार को जम्मू‑कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
ये भी पढ़ें: सज्जन कुमार को बड़ी राहत, 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक केस में कोर्ट ने किया बरी
कौन हैं संजीव खिरवार?
संजीव खिरवार एक अनुभवी अधिकारी हैं और वो 1994 बैच के AGMUT (अरुणाचल‑गोवा‑मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों) कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले वो दिल्ली में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं और प्रशासन के अनुभव की वजह से उन्हें फिर से राजधानी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.ये नियुक्ति इसलिए खास है क्योंकि खिरवार तीन साल पहले एक विवाद के चलते दिल्ली से दूर कर दिए गए थे. साल 2022 में उनके ऊपर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने दिल्ली के थ्यागराज स्टेडियम से खिलाड़ियों को जल्दी जाने को कहा ताकि वो अपने पालतू कुत्ते को वहां वॉक करा सकें.
दिल्ली से लद्दाख हुआ था ट्रांसफर
इस घटना की वजह से उनकी काफी आलोचना और विरोध हुआ था. उस समय खिलाड़ियों और कोचों ने बताया था कि उन्हें अपनी ट्रेनिंग समय से पहले खत्म करने को कहा गया था, जिससे उनके प्रेक्टिस रूटीन पर असर पड़ा. खिरवार ने उस समय इन आरोपों को बिल्कुल गलत बताया था और कहा कि वो कभी‑कभार ही अपने पालतू कुत्ते को वहाँ घुमाते थे, लेकिन इसका खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं होता था. उस विवाद के बाद गृह मंत्रालय ने संजीव खिरवार को दिल्ली से हटाकर लद्दाख तैनात कर दिया था.
फिर एक बार हुई दिल्ली वापसी
अब 2026 में उन्हें एक बार फिर से राजधानी लौटकर MCD का नेतृत्व करना है, जो एक बड़ा प्रशासनिक पद है. इस नियुक्ति से राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा भी शुरू हो गई है, क्योंकि खिरवार की वापसी को कई लोग अलग‑अलग दृष्टिकोण से देख रहे हैं. फिलहाल वे दिल्ली नगर निगम के प्रमुख अधिकारी के रूप में शामिल हो चुके हैं और जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालते हुए कार्य करेंगे.
ये भी पढ़ें: ‘भारत पर नहीं चलेगा अमेरिका का दबाव’, कौन हैं पराग खन्ना? जिनके बयान से छिड़ी नई बहस
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
58 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
1 hr agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
1 hr ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines