I.N.D.I.A Opposition Alliance PM Candidate Spouse: भाजपा के खिलाफ 28 दलों ने इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन तैयार किया है। मुंबई में आज इसकी तीसरी बैठक भी हो रही हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की ओर से एक मांग के बाद से राजनीति तेज हो गई है। हालांकि इस मुद्दे को लेकर कई बयान भी सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और नेताओं के बयानों पर गौर करें तो आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीएम प्रत्याशी घोषित करने की मांग की गई है। इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी की एक नेता ने उनका समर्थन भी कर दिया है।
मुंबई में चल रही है इंडिया की I.N.D.I.A बैठक
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस समेत 26 दलों ने एक महागठबंधन बनाया। इसमें लगभग सभी विपक्षी पार्टियां शामिल हुईं। ताजा अपडेट्स के अनुसार, आज यानी बुधवार को दो और दल इंडिया गठबंधन में शामिल हो गए हैं। विपक्ष की ये तीसरी बैठक है। इससे पहले पटना और फिर बेंगलुरु में इन्हीं पार्टियों के नेताओं की बैठक हो चुकी है।
यह भी पढ़ेंः बिग-बी को राखी बांधने पहुंचीं ममता बनर्जी, बच्चन परिवार ने इस तरह किया स्वागत
दिल्ली में महंगाई सबसे कम को दिया हवाला
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें। उन्होंने कहा कि कमरतोड़ महंगाई के बाद भी दिल्ली में सबसे कम महंगाई है। दिल्ली में पानी, बिजली, शिक्षा, महिलाओं के बस का सफल और बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा मुफ्त है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक अधिशेष बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल लोगों के मुद्दों को उठाते हैं।
सपा की मांग, अखिलेश यादव हों पीएम पद का चेहरा
उधर, आम आदमी पार्टी की ओर से केजरीवाल को पीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग के बाद उत्तर प्रदेश से भी ऐसी ही मांग सामने आई है। समाजपार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि सपा सदस्य के रूप में मैं कहूंगा कि अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री का चेहरा होना चाहिए। पीएम पर निर्णय पार्टी के नेता लेंगे। बाकी हमारे पास उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी है, जिसे हम इंडिया गठबंधन की मदद से निभाएंगे।
यह भी पढ़ेंः I.N.D.I.A में शामिल हुईं 28 पार्टियां, उद्धव ठाकरे बोले- हमारे पास प्रधानमंत्री पद के बहुत उम्मीदवार
उद्धव ठाकरे को होना चाहिए पीएम पद का कैंडीडेट
इनके अलावा शिवसेना (यूबीटी) की ओर से उद्धव ठाकरे को पीएम पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की मांग उठी है। पार्टी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि गठबंधन की ओर से उद्धव ठाकरे को उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में छह सीएम एक साथ खड़े हैं। विपक्ष के कई बड़े नेता भी साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि हमने जो भी काम किए हैं, उनको देखते हुए जनता भी हमारे साथ में है।
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
2 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
8 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
16 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
17 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
18 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines