हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फाइव स्टार होटल में की पार्टी, दोस्तों संग लिया कोकेन; पुलिस रेड में खुली बीजेपी नेता के बेटे की पोल

BJP Leader Son Arrested: हैदराबाद में पुलिस ने एक होटल में पार्टी के दौरान कोकेन का सेवन करने के आरोप में बीजेपी नेता गज्जला योगानंद के बेटे समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। विवेकानंद मंजीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक हैं।

विज्ञापन
बीजेपी नेता का बेटा कोकेन रखने और उसका सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार

Hyderabad News BJP Leader Son Arrested: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने बीजेपी नेता के बेटे समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर कोकेन रखने और उसका सेवन करने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

रेडिसन ब्लू होटल में पुलिस की छापेमारी

मिली जानकारी के मुताबिक, साइबराबाद और गाचीबोवली पुलिस ने हैदराबाद के रेडिसन ब्लू होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मंजीरा समूह की कंपनियों के निदेशक और भाजपा नेता गज्जला योगानंद के बेटे गज्जला विवेकानंद भी शामिल हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने सैयद अब्बास अली जेफरी, निर्भय, केदार और छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। सभी पर कोकेन रखने और उसका सेवन करने का आरोप है।

कोकेन के तीन प्लास्टिक पाउच जब्त

बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपियों के पास से कोकेन के तीन प्लास्टिक पाउच जब्त किए हैं। इनका वजन लगभग एक ग्राम है। पुलिस ने मौके से सफेद रंग का कागज और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए। कागज का उपयोग नशीली दवाओं के सेवन के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं वो 4 एस्ट्रोनॉट, जो Gaganyaan Mission के लिए चुने गए, PM मोदी आज करेंगे चारों से मुलाकात

गज्जला विवेकानंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद गज्जला विवेकानंद के जुबली हिल्स स्थित घर पर गई। यहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया। पूछताछ के दौरान गज्जला ने स्वीकार किया कि उन्होंने रेडिसन ब्लू होटल में अपने कमरे में एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कोकेन का सेवन किया गया था। वहीं, जब गज्जला का मेडिकल टेस्ट किया गया तो उसमें उन्हें नशीली दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: राज्यसभा की 15 सीटों पर वोटिंग आज, यूपी समेत 3 राज्यों में रोचक हुआ मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola